Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नंबर-4 के लिए उठा सवाल तो गंभीर बोले- ये क्रिकेटर चांद पर भी बल्लेबाजी कर सकता है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले तीन सालों से नंबर-4 की समस्या अभी भी बनी हुई है। इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान भी इस स्लाॅट को कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी से निभाता नहीं दिखा। नंबर-4 के लिए कभी हार्दिक पांड्या, कभी ऋषभ पंत तो कभी केएल राहुल को आजमाया गया लेकिन कोई भी इस स्लाॅट पर पक्की जगह नहीं बना पाया। स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर नंबर-4 के लिए सवाल करते हुए संजू सैममन का समर्थन किया। वहीं पूर्व क्रिकेटर गाैतम गंभीर ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा कि संजू तो चांद पर भी बल्लेबाजी कर सकता है।

बता दें कि भारत-ए ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सैमसन(91) और शिखर धवन (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर चार विकेट पर 204 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका-ए की पारी को 168 रनों पर ही ढेर कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। हरभजन ने संजू के प्रदर्शन को देखते हुए ट्वीट किया, "वनडे में नंबर-4 के लिए संजू सैमसन क्यों नहीं, उनके पास अच्छी तकनीक है, खेल की समझ है। आज दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अच्छा खेले।"

हरभजन के इस सवाल पर गंभीर ने भी सहमति जताई और जवाब देते हुए लिखा- हां, हरभजन सिंह, मौजूदा फॉर्म और क्षमता को देखते हुए ये साउथ का स्टार संजू सैमसन चांद के दक्षिण पोल में भी बल्लेबाजी कर सकता है। मुझे आश्चर्य है कि अगर उनके पास एक बल्लेबाज के इस चमत्कार को ले जाने के लिए 'विक्रम' पर जगह है। बहुत बढ़िया संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली।

वहीं युवराज सिंह ने भी संजू का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, "टीम का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत है भाई, उन्हें नंबर-4 के बल्लेबाज की जरूरत नहीं है।" इसके साथ युवराज ने हंसने वाली इमोजी लगाई।

Story first published: Saturday, September 7, 2019, 15:12 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+