नई दिल्ली। पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से जिस्मानी रिश्ता रखने का दावा करने वाली मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान के खिलाफ पाकिस्तान में फतवा जारी हो गया है।
अर्शी के खिलाफ फतवा इसलिए जारी किया गया है क्योंकि अर्शी के विवादित ट्वीट से पाकिस्तान और इस्लाम का अपमान हुआ है।
फतवा पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्शी ने फतवे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, अर्शी ने कहा कि वह अफरीदी से प्यार करती है और इस्लाम के हिसाब से तो अफरीदी से मेरी शादी भी हो सकती है, फिलहाल इस संगीन मु्द्दे पर अभी तक अफरीदी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।