ट्वेंटी-20 विश्व कप : स्वदेश नहीं लौटेंगे मुरलीधरन
संगकारा के मुताबिक श्रीलंकाई टीम प्रबंधन ने मुरली के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की जगह उनके फिट होने तक इंतजार करने का फैसला किया है।
संगकारा ने कहा, "मुरली की वापसी की संभावना है और यही कारण है कि हमने उनकी जगह किसी अन्य को टीम में शामिल करने के अपने फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया है। वह हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और आने वाले मैचों में उनकी मौजूदगी टीम के लिए फायदेमंद रहेगी।"
मुरली को इस चोट से उबरने के लिए तीन सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है लेकिन श्रीलंकाई टीम के फिजियो टॉमी सिमसेक ने कहा है कि बेहतर सुधार कार्यक्रम से मुरली विश्व कप के दौरान ही फिट हो सकते हैं।
मुरली को शुक्रवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए विश्व कप के तीसरे संस्करण के उद्घाटन मैच के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका यह मैच दो विकेट से हार गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications