For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जानलेवा शाॅट रोकने के चक्कर में जबड़ा तुड़वा बैठा ये आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

नई दिल्ली। दर्शकों के लिए स्टेडियम में या फिर घर में बैठकर मैच देखना बहुत मजेदार रहता है। लेकिन जितना यह खेल देखने में मजेदार है, मैदान के अंदर खेल रहे खिलाड़ियों के लिए उतना ही खतरनाक भी है। इसका एक ताजा उदाहरण पाकिस्तान सुपर लीग में उस दाैरान देखने को मिला जब एक आस्ट्रेलियन क्रिकेटर बल्लेबाज के बल्ले से निकले जानलेवा शाॅट को रोकने के चक्कर में अपना जबड़ा तुड़बा बैठा।

दरअसल, पीएसएल लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फवाद अहमद को इनाम-उल हक की स्ट्रेट ड्राइव पर चोट लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फवाद खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन गेंद उनके चेहरे पर आ लगी। जबड़े पर गेंद लगने के बाद वह नीचे बैठ गए वहीं साथी खिलाड़ी भागकर उनके पास आए। 37 साल के लेग स्पिनर फवाद को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनके जबड़े की सर्जरी हुई। फवाद की तस्वीर देखने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो जल्दी ही मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन फवाद ने खुद उम्मीद जताई है कि वो फाइनल में खेलेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

फवाद ने पिछले ही महीने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया था। फवाद ने आस्ट्रेलिया के लिए 2013 में तीन वनडे खेले हैं, लेकिन इसके बाद वह दोबारा टीम में जगह नहीं बना पाए। उनका हाल ही में बिग बैश लीग में प्रदर्शन अच्छा रहा था। फवाद ने सिडनी थंडर से खेलते हुए 14 मैचों में 7.02 की औसत से 13 विकेट लिए थे।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 17:26 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+