
बौखलाई बांग्लादेश टीम
आईसीसी के टूर्नामेंट में अक्स भारत ने बांग्लादेश का रास्ता रोका है, जिसके चलते गुरुवार को होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश टीम की धड़कने तेज हो गई है। हालांकि पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश की टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है, लेकिन 2015 में टी-20 मुकाबले की हार को बांग्लादेश के खिलाड़ी नहीं भूले होंगे। इस मैच में हार के बाद बांग्लादेश के ना सिर्फ प्रशंसक बल्कि खिलाड़ी और अधिकारी बुरी तरह से बौखला गए थे।

बांग्लादेश ने लगाया था घूसखोरी का आरोप
उस मुकाबले की जब 2015 के विश्वकप में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से क्वार्टरफाइनल मुकाबले में था और आईसीसी के हेड मुश्तफा कमाल ने अंपायर पर सनसनीखेज आरोप लगाया था, उन्होंने आरोप लगाया था कि अंपायरिंग काफी घटिया थी, ऐसा लग रहा था कि अंपायर मैच से पहले ही डील कर चुके हैं, इसके बाद वह मैदान में अंपायरिंग करने के लिए उतरे हैं। उन्होंने यह आरोप भारत के खिलाफ मैच के बाद लगाया था, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 109 रन से हरा दिया था।

रोहित शर्मा के कैच पर उठाया था सवाल
इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 137 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रोहित शर्मा का कैच रुबेल हुसैन ने पकड़ा था जब वह 90 रन के स्कोर पर थे, लेकिन अलीम दार और इयान गुल्ड ने इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया था, यह नो बॉल कमर की हाईट की वजह से दी गई थी, लेकिन टीवी रिप्ले में यह नो बॉल नहीं दिख रही थी। अंपायर के इस फैसले के बाद बांग्लादेश के प्रशंसकों ने अंपायरिंग पर सवाल खड़ा कर दिया था।

गुरुवार का मैच रोमांचक
बांग्लादेश की बौखलाहट आज भी खत्म नहीं हुई है, दरअसल गुरुवार के मुकाबले से पहले जब कुछ पत्रकार बांग्लादेश का अभ्यास सत्र देखने के लिए पहुंचे तो एक पत्रकार ने तंज कसते हुए यह तक पूछ लिया कि इस बार श्रीलंका के अंपायर को कितने पैसे दिए हैं। आपको बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना मैच में अंपायरिंग करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications