ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने लगायी रिकॉर्ड्स की झड़ी
मोहाली। टी-20 विश्वकप की शुरुआत भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ हुई थी। लेकिन जिस तरह से लगातार तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की है उसकी हर तरफ चर्चा है।
धोनी की रणनीति टीम इंडिया को करा सकती है विश्वकप से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल का मुजायरा करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है उसके बाद टीम के टूर्नामेंट को जीतने की उम्मीद काफी बढ़ गयी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली की शानदार पारी ने टीम इंडिया की राह को काफी आसान बना दिया है। इस मैच में कई जबरदस्त आंकड़े और रिकॉर्ड भी बने आइये डालते हैं उनपर एक नजर

कोहली का जबरदस्त औसत
टी-20 विश्वकप में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का का औसत 434 फीसदी रहा है।

रोहित शर्मा का चिंता का विषय
इस टी-20 विश्वकप में रोहित शर्मा ने अभी तक 51 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 45 रन बनाये हैं।

1500 रन बनाने वाले कोहली पहले खिलाड़ी
अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया है। उन्होंने इसके लिए 39 पारी ली है।

कोहली के नाम 10 अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 19 पारियों में यह 10वां अर्धशतक लगाया है।

दूसरी पारी में कोहली के नाम 900 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 पारियों में कोहली ने 900 रन बनाये हैं। जबकि उनसे आगे सिर्फ ब्रैंडम मैक्कुलम हैं जिन्होंने 1006 रन बनाये हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली जबरदस्त
अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सर्वाधिक 10 शतक बनाये हैं।

सबसे ज्यादा खर्च हुए पहले 6 ओवर में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 6 ओवर में भारत ने 59 रन दिये जो टी-20 विश्वकप में अभी तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 2007 में डर्बन में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 57 रन खर्च किये थे।

50 विकेट लेने वाले अश्विन पहले गेंदबाज
टी-20 क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले आर अश्विन पहले गेंदबाज बनें।

युवी ने लिया पहली गेंद पर विकेट
युवराज सिंह ने एशिया कप और इस मैच में पहली गेंद पर लिया विकेट।

बुमरा ने भी दिखाया कमाल
टी-20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमरा ने कुल 18 विकेट लिये हैं और सभी विकेट अलग-अलग बल्लेबाजों के हैं।

युवी ने कभी नहीं फेंकी थी वाइड या नो बॉल
इस मैच से पहले युवराज सिंह ने कुल ओवर में कभी भी टी-20 विश्वकप में वाइड या नो बॉल नहीं फेंकी है।

कोहली के नाम सर्वाधिक 30 फीसदी रन
इस टी-20 विश्वकप में भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 30 फीसदी रन बनाये हैं। ऐसे करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी किसी भी टीम के बन गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications