एजबैस्टन। भारत पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक अपनी नजर गड़ाए बैठे हैं, लेकिन इन सब के बीच एक और ऐसी चीज है जो मैच में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और वह है मैच की हिंदी कमेंट्री। मैच की हिंदी कमेंट्री का जिम्मा कपिल देव, सबा करीम, वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और आकाश चोपड़ा ने संभाल रखी है। इस दौरान तमाम कमेंटेटर अपनी कमेंट्री से दर्शकों को बांधे रखने का काम कर रहे हैं और ये कमेंटेटर कई ऐसे किस्से अपनी कमेंट्री के दौरान साझा कर रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
इसे भी पढ़ें- भारत -पाक मैच का जुनून, मुंह से कैंची चलाकर सिर पर लिखा विराट
वहीं जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलर टीवी स्क्रीन पर दिखे तो उस दौरान वह फोन पर किसी से बात कर रहे थे, तभी वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि हां मैं ही हूं फोन पर, बताइए सचिन आप क्या कहना चाहते हैं मैं आपको सुन सकता हूं। सहवाग ने अपनी कमेंट्री के दौरान विराट और रोहित शर्मा की तुलना कटप्पा और बाहुबली से कर डाली, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कटप्पा बाहुबली का हर समय साथ देते थे, कुछ उसी तरह से दोनों ही खिलाड़ी मैदान में एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। आपको मैदान में अगर कुछ चिल्लाना चाहिए तो इंडिया ही इंडिया चिल्लाना चाहिए, क्योंकि अगर आप पाक पाक चिल्लाएंगे तो पक पक की आवाज होती है