सचिन तेंदुलकर की फिल्म की दिलचस्प बातें जिसे कोई नहीं जानता

By Ankur

हैदराबाद। दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने के बाद सचिन तेंदुलकर अब बड़ी स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। सचिन तेंदुलकर की फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स बड़े परदे पर रीलीज के लिए तैयार हैं, लेकिन फिल्म की रीलीज से पहले सचिन तेंदुलकर ने इस फिल्म को सेना के जवानों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें सेना के कई जवानों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें- IPL: जानिए फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा कितना पैसा?

स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए सेना के अधिकारी

स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए सेना के अधिकारी

फाइनल मैच से पहले बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बताया कि उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भारतीय सेना के जवानों के लिए इँडियन एयर फोर्स ऑडिटोरियम में रखी थी। यह स्पेशल स्क्रीनिंग शनिवार को रखी गई थी। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ऑनरेरी ग्रुप कैप्टन भी हैं। इस फिल्म स्क्रीनिंग में ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के अलावा एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा सहित कई अन्य अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए, इसमें एयर फोर्स, नेवी और सेना के जवान और अधिकारी शामिल थे।

सचिन का कैरियर प्रेरणादायक

सचिन का कैरियर प्रेरणादायक

फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग के मौके पर सचिन तेंदुलकर औ उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी मौजूद थी। फिल्म को लोगों ने खड़े होकर सम्मान दिया और लोग इसके खत्म होने के बाद सचिन-सचिन कह रहे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने सेना के अधिकारियों के परिवार वालों से भी मुलाकात की। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल धनोवा ने कहा कि यह एक बेहतरीन फिल्म है, मैंने एयर फोर्स को सचिन के खेलने से पहले ज्वाइन किया ता, मैंने उनके पूरे कैरियर को देखा है और यह काफी प्रेरणादायक है।

खास दिन पर रीलीज हो रही है सचिन की फिल्म

खास दिन पर रीलीज हो रही है सचिन की फिल्म

फिल्म 26 मई को रीलीज हो रही है, यह वही दिन है जब कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने अपना अभियान शुरु किया था। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में हराया था तो मेरा स्टेशन श्रीनगर था। इस जीत के बाद हमारा उत्साह काफी बढ़ गया था। यह पहला मौका था जब 1999 में दो देश युद्ध कर रहे थे और मैदान में एक दूसरे के सामने थे। यह विश्वकप में भारत की पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत थी।

काफी खास है फिल्म

काफी खास है फिल्म

भारतीय सेना का शुक्रिया अदा करते हुए इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग उसी हॉल में हुई थी जहां मुझे ऑनरेरी कैप्टन का पद दिया गया था। उन्होंने बताया कि मैं फिल्म में एक्टिंग नहीं करना चाहता था, लेकिन 2012 में मेरे प्रोडूसर ने जब मुझसे कहा कि आपको एक्टिंग नहीं करनी है, इस फिल्म में आपकी पुरानी झलक होंगी। इस फिल्म में मेरी मां भी हैं जो कभी नहीं बोलती हैं, लेकिन इस फिल्म में बोलती दिखेंगी। फिल्म में मेरा भाई, बहन, पत्नी, दोस्तों ने बात की है। फिल्म में मेरे व्यक्तिगत जीवन के वीडियो भी हैं जिसे लोगों नने कभी नहीं देखा है। इस फिल्म का म्युजिक जबरदस्त है, रहमान ने स्पेशल म्युजिक दिया है।

इसे भी पढ़ें- आईपीएल 10 के अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में सचिन तेंदुलकर ने किया खुलासा

Story first published: Sunday, May 21, 2017, 21:35 [IST]
Other articles published on May 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+