कोहली और बुमराह के सिक्स पैक एब्स देख हैरान हुए युवराज, कही ये बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल विंडीज दौरे अपनी सफलता का आनंद उठा रही है। टी20 और वनडे सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें 22 अगस्त से शुरू होने जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी फतह हासिल कर विंडीज का सूपड़ा साफ करने पर है। पहला मैच एंटीगा में खेला जाएगा, इसी बीच भारतीय क्रिकेटर्स एकजुट होकर 'बीच' पर मस्ती करते दिखे। सभी खिलाड़ी शर्टलेस होकर आनंद ले रहे थे जिसकी एक तस्वीर कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

शर्ट उतारी तो दिखी फिटनेस-
जैसा की उम्मीद थी, यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया की सेंसेशन बन कर गई। कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'टीम के खिलाड़ियों के साथ समुद्र किनारे एक शानदार दिन।' इस तस्वीर में मयंक अग्रवाल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, केएल राहुल और स्टाफ के अन्य सदस्य भी नजर आए। ये सभी सदस्य शर्टलेस हैं। इसमें टीम के सदस्यों की फिटनेस की एक झलक भी नजर आ रही है।

बुमराह और कोहली के एब्स ने किया कमाल-
वैसे तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की फिटनेस इस समय अच्छी है लेकिन इसमें भी बुमराह और कोहली की फिटनेस ने सबको पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि बुमराह ने कोहली के साथ अपनी एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में विराट कोहली जहां हमेशा की तरह से सुपर फिट नजर आ रहे हैं तो वहीं बुमराह के एब्स भी शानदार बने हुए हैं। बुमराह ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- 'विराट कोहली और टीम इंडिया साथ धूप का आनंद उठा रहा हूं।' इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को हैरान किया है।
विंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने कही टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर बड़ी बात

युवराज ने किया कमेंट-
युवराज ने इस फोटो पर हैरानी जताते हुए लिखा कोहली और बुमराह की तारीफ भी की है। उन्होंने फोटो देखते ही कमेंट में लिखा है- 'ओहो फिटनेस आइडल..!' उल्लेखनीय है कि युवराज अपने समय में टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में शुमार रहे थे, हालांकि कोहली और बुमराह की तरह उनके सिक्स पैक एब्स नहीं थे। कोहली ने टीम इंडिया में फिटनेस का जो दौर शुरू किया है, उसकी तारीफ हर कोई करता है। इसमें कोई शक नहीं कि कोहली से प्रेरणा लेकर बुमराह आदि जैसे युवा खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस बनाने में काफी मदद मिली है। बता दें कि बुमराह कैरेबियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज में टीम में वापसी कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
