Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कर्स्टन की मदद से सहवाग वापस फार्म में

एडिलेड, 30 जनवरीः वीरेंद्र सहवाग फिर से अपनी फार्म में वापसी कर चुके हैं और इसके लिये यह आक्रामक बल्लेबाज अपने नये कोच गैरी कर्स्टन को धन्यवाद दे सकता है.

सहवाग ने एडिलेड में शानदार 151 रन की पारी खेलकर टेस्ट टीम में वापसी की और अब वह आस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी ट्वेंटी-20 तथा एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में चुने जाने वाला पहला नाम हो सकते हैं.

सहवाग फार्म के बजाय अपनी लोकप्रियता के कारण आस्ट्रेलिया आये थे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच कैनबरा में एसीटी एकादश के खिलाफ हुए मुकाबले में उनके शतक के बाद ही पर्थ में उनकी टेस्ट टीम में वापसी को सहारा मिला.

कर्स्टन मार्च में टीम के कोच पद का भार संभालेंगे. वह बतौर सलाहकार पर्थ पहुंचे और खुद सलामी बल्लेबाज होने के कारण उन्होंने भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाज के कैरियर को पटरी पर लाने में मदद की. सहवाग ने पर्थ में दोनों पारियों में सकारात्मक शुरूआत कराने में सहायता की लेकिन उनका 29 और 43 रन का स्कोर उनकी शानदारी वापसी के लिये काफी नहीं था.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+