ऑटो चालक के बेटे का टीम इंडिया में सिलेक्शन, कभी मिला था महज 500 रुपए का इनाम
नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हैदराबाद के मीडियम फास्ट गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। मोहम्मद सिराज के लिए ये किसी सपने के पूरे होने जैसा है. ऑटो चालक के बेटे मोहम्मद सिराज की जिंदगी में पहला अहम मोड इस वर्ष आईपीएल नीलामी के दौरान आया, जब आईपीएल के दसवें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ का दांव लगाकर खरीदा था।

ऑटो चलाते हैं मोहम्मद सिराज के पिता
मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस ऑटो चलाते हैं, उन्होंने परिवार की आर्थिक तंगी को बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने के आड़े नहीं आने दिया। पिता ने तमाम दिक्कतों के बावजूद ऑटो चलाकर बेटे के लिए क्रिकेट की महंगी से महंगी किट का इंतजाम किया।

बच्चों को फ्री में क्रिकेट की कोचिंग देते हैं
मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद सिराज ने गरीबी को बेहद करीब से देखने वाले मोहम्मद सिराज क्रिकेट में अचानक ऊंचाईयों को छूने के बावजूद जमीन से जुड़े रहें। पहले वो अपने घर के आसपास जरूरतमंद बच्चों को फ्री में क्रिकेट की कोचिंग देते रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद सिराज को 2.6 करोड़ में खरीदा था
एक इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। आईपीएल में जब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा तो सिराज का कहना था कि ये रकम तो उनके लिए बहुत बड़ी है. उन्हें तो अपने क्रिकेट करियर में पह ला इनाम 500 रुपए मिला था।

500 रुपए मिला था ईनाम
सिराज ने कहा था, 'क्लब का मैच था और मेरे मामा टीम के कप्तान थे। मैंने 25 ओवर के मैच में 20 रन देकर 9 विकेट लिए। मेरे मामा इतने खुश हुए कि उन्होंने मुझे ईनाम के रूप में 500 रुपए दिए थे। सिराज ने घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 53 और 12 लिस्ट ए मैचों में 20 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें-भाजपा कर रही नेताओं की खरीद-फरोख्त, पीएम मोदी कर रहे गुजरात की बेइज्जती: कांग्रेस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
