RR vs MI : जाॅस बटलर ने खेली विस्फोटक पारी, रोमांचक मोड़ पर राजस्थान से हारा मुंबई
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 27वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने जाॅस बटलर की विस्फोटक पारी की बदाैलत मुंबई इंडियंस को रोमांचक मोड़ पर 4 विकेट से हरा दिया है। यह राजस्थान की 7 मैचों में दूसरी जीत है, इसी के साथ इस टीम ने प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखीं। वहीं मुंबई को 7 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई से मिले 188 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने इतने ओवर में हासिल कर लिया। बटलर ने 43 गेदों में 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चाैके व 7 दनदनाते छक्के शामिल रहे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों में 37, संजू सैमसन ने 31 रन बनाए।
इससे पहले मुंबई ने ओपनर क्विवंटन डी काॅक की दमदार पारी की बदाैलत राजस्थान के सामने 5 विकेट खोकर 187 रनों का लक्ष्य रखा। डी काॅक ने 52 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। इनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। सुर्यकुमार यादव 16, किरोन पोलार्ड ने 6 रन बनाए। राजस्थान की तरह से गेंदबाजी में जोर्फा आर्चर ने 39 रन देकर तीन विकेट निकाले। जयदेव उनादकट को 2 विकेट मिले।
जोसेफ की हुई धुनाई
अपने डेब्यू आईपीएल मैच में 6 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले अलजारी जोसेफ की राजस्थान के बल्लेबाजों ने खूब धुनाई की। खासकर बटलर ने उनकी क्लास लगाई। जोसेफ ने 3 ओवर में 17.67 की औसत से 53 रन लुटा दिए। यही नहीं, जब जोसेफ अपना तीसरा ओवर फेंकने आए तो बटलर ने उन्हें 28 रन ठोक दिए। पहली गेंद पर छक्का गया तो अगली 4 गेंदों पर चाैके लगे। वहीं आखिरी गेंद पर छक्का लगा। जोसेफ इस सीजन में संयुक्त रूप से एक ओवर में ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले जयदेव उनादकट ने 28 रन खाए थे।
ऐसी है प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, लियाम लिविंगस्टोन, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अल्जराराम जोसेफ, राहुल चाहर, जेसन बेहरेनडोर्फ, जसप्रित बुमराह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
