खेल मंत्रालय के आदेश पर विचार करेंगे प्रधानमंत्री : कलमाड़ी
कलमाड़ी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मंगलवार को संसद के बाहर संवाददाताओं को बताया, "हमने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन मुद्दों के बारे में अवगत कराया जिनमें आईओए और खेल संघों की स्वयात्तता को चुनौती देने की बात कही गई है। हमने उन्हें बताया कि इस आदेश को जारी करने का समय ठीक नहीं है। यह आदेश तब आया है जब राष्ट्रमंडल खेल निकट है और समन्वय आयोग खेल से जुड़ी प्रगति का जायजा लेने के लिए शहर में है। इस विवाद को आसानी से बचा जा सकता था।"
प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कलमाड़ी के साथ फुटबाल संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष वी. के. मलहोत्रा, निशानेबाजी संघ के दिग्विजय सिंह, आईओए महासचिव रणधीर सिंह और एथेलेटिक्स संघ के महासचिव ललित भनोट भी थे।
उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय की ओर से आए आदेश में खेल निकायों के अध्यक्षों का कार्यकाल सीमित करने और 70 साल की उम्र में इन पदों से अवकाश लेने की बात कही गई थी।
कलमाड़ी ने कहा, "हम इस मसले पर आक्रामक नहीं होना चाहते। डॉ. गिल (खेल मंत्री एम.एस. गिल) राष्ट्रमंडल खेलों के खत्म होने का इंतजार कर सकते थे। हमने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि इन खेलों को सफल बनाने के लिए खेल संघ कड़ी मेहनत करेंगे। प्रधानमंत्री ने हमसे कहा है कि वह मामले पर गौर करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications