For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली और मुंबई जाने के बारे में सोचकर सर विवियन रिचर्ड को लगता है डर

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट या खिलाड़ियों को लेकर चिंतित नहीं हैं बल्कि वह दुनियाभर में आतंकी हमलो को लेकर काफी डरे हुए हैं। हाल ही में जिस तरह से आतंकी घटनायें बढ़ी हैं उसपर विवियन रिचर्ड ने चिंता जाहिर की है।

कोहली को दोहरे शतक के लिए किसी खास से मिला स्पेशल तोहफा

विवियन रिचर्ड ने दुनियाभर के नेताओं पर सवाल उठाया है कि आखिर क्यों वह दुनियाभर में हो रहे इस अमानवीय घटना को रोक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वह दुनिया नहीं है जिसमें मैं पला-बढ़ा हूं। सर रिचर्ड ने कहा कि मैं कई बार दुनिया के कई हिस्सों में गया हूं, लेकिन अब जब मैं नई दिल्ली या मुंबई के बारे में सोचता हूं तो मुझे डर लगता है। यह बात उन्होंने एंटीगा में द टेलीग्राफ को दिये इंटरव्यू में कही।

सर रिचर्ड ने कहा कि मुझे डर लगता है कि मैं अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच पाउंगा या नहीं, मुझे डर लगता है कि कहीं विमान में मेरा ही सहयात्री पिस्तौल निकाल कर उन्हें मार देगा, उन्होंने कहा कि यह कहते हुए मुझे नफरत हो रही है, लेकिन हर वक्त जब आप विमान में सवार होते हैं तो डर बना रहता है।

आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल हो मुथैया मुरलीधरन ने रचा इतिहास

आपको नहीं पता होता है कि अगले पल में क्या होने वाला है, आज निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बेल्जियम, फ्रांस, बांग्लादेश में आतंकी हमले हुए वह डरावने हैं। आप एयरपोर्ट पर सुरक्षित नहीं हैं, आप फ्रांस नहीं जा सकते हैं, बांग्लादेश के रेस्टोरेंट में नहीं जा सकते आप म्युनिख के मॉल में नहीं जा सकते हैं। सर रिचर्ड ने कहा कि दुनिया के नागरिकों को न्याय पाने का अधिकार है और वह दुनियाभर के नेतओं को सवाल कर सकते हैं। क्या दुनिया के नेता यह नहीं पूछ रहे हैं कि अगला निशाना कौन।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+