Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 10: गेल का खास 'सॉल्ट बे' सेलिब्रेशन स्टाइल, जानिए क्यों है खास?

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। गेल ने मंगलवार को आरसीबी की तरफ से गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए अपने टी20 करियर में 10 हजार रन पूरे किए। गेल ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। इस मैच में गेल ने 38 गेंदो में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसकी बदौलत आरसीबी गुजरात को हराने में कामयाब रही। इस दौरान गेल ने कुछ खास किया जिसे आप भी जानना चाहेंगे।

बेहद खास था गेल का 'सॉल्ट बे' सेलिब्रेशन

बेहद खास था गेल का 'सॉल्ट बे' सेलिब्रेशन

वैसे तो वेस्टइंडीज का लगभग हर प्लेयर अपने फनी सेलिब्रेशन अंदाज के लिए जाना जाता है लेकिन गेल का अंदाज सबसे अलग है। क्रिस गेल ने मंगलवार को गुजरात लायंस के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

फुटबॉल के बाद क्रिकेट में पहुंचा 'सॉल्ट बे'

फुटबॉल के बाद क्रिकेट में पहुंचा 'सॉल्ट बे'

दरअसल जिस अंदाज में गेल मे सेलिब्रेट किया उसे 'सॉल्ट बे' कहा जाता है। सबसे पहले 'सॉल्ट बे' सेलिब्रेशन स्टाइल का प्रयोग फुटबॉल में किया गया था। हालांकि गेल ने अब इस सेलिब्रेशन स्टाइल को क्रिकेट फैन्स के बीच भी मशहूर कर दिया है।

तो तुर्की से आया है 'सॉल्ट बे'

तो तुर्की से आया है 'सॉल्ट बे'

खबरों के मुताबिक तुर्की के एक शेफ नुसरत अंकारा को 'सॉल्ट बे' का जनक माना जाता है। दरअसल अंकारा सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं। अंकारा अपने कई वीडियो को #saltbae #saltlife #salt जैसे हैशटैग लगाकर से शेयर करते हैं।

मांस पर नमक छिड़कने का अंदाज है 'सॉल्ट बे'

मांस पर नमक छिड़कने का अंदाज है 'सॉल्ट बे'

दरअसल अंकारा के वीडियो में देखा जा सकता है कि वे मांस काटने के बाद उस पर बहुत ही अलग तरीके से नमक छिड़कते हैं। अंकारा का यह स्टाइल सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। माना जाता है कि 'सॉल्ट बे' को खेलों की दुनिया में आर्सेनल क्लब और इंग्लैंड की टीम के फुटबॉलर डैनी वेलबेक लेकर आए थे। उन्होंने आर्सेनल की तरफ से गोल दागने के बाद इसी अंदाज में सेलिब्रेट किया था। हालांकि अब गेल ने क्रिकेट की दुनिया में भी 'सॉल्ट बे' को पहुंचा दिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+