For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीसंत के घर में लगी आग, पत्नी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर श्रीसंथ के कोच्चि स्थिति स्थिति घर में शनिवार को आग लग गई। यह आग घर के ग्राउंड प्लोर पर लगी। यह घटना रात के समय लगभग 2 बजे की है। जिस समय यह मामला घटित हुआ उस समय श्रीसंत अपने घर में नहीं थे जिसके चलते श्रीसंत के परिवार के सामने मुसीबत की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार, एक कमरे के हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के चोट लगने या घायल होने जैसी कोई खबर नहीं है।आग लगने की खबर का पता लगते ही फायरफाइटर्स की टीम ने घर पर पहुंचकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। इसके लिए पहले फ्लोर पर बने कांच के दरवाजे को तोड़ा गया। इस आग के बारे में जानकारी श्रीसंत के पड़ोसियों ने पुलिस और फायर स्टेशन को दी। शुरू में श्रीसंत से घर से धुआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था जिसको पड़ोसियों ने देख लिया था।

श्रीसंत पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसका बड़ा कारण बीसीसीआई द्वारा उन पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटाया जाना है। हाल ही में बीसीसीआई ने यह प्रतिबंध घटाकर 7 साल का कर दिया है जिसका मतलब यह है कि श्रीसंत अब 12 सितंबर 2020 के बाद एक बार फिर से क्रिकेट खेल सकेंगे। श्रीसंत पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के तहत साल 2013 में आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था।

बीसीसीआई द्वारा सुनाए गए फैसले पर एस श्रीसंत ने कहा, "मैं बहुत राहत महसूस कर रहा हूं और खुश हूं। इन सभी वर्षों में मैं अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश कर रहा हूं और आखिरकार यह प्रयास सफल हो गया है। यह ईश्वर की कृपा है कि मैं आखिरकार इससे बाहर आने में कामयाब रहा और उम्मीद है, मैं फिर से क्रिकेट में अपना पूरा योगदान दूंगा।" श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिंबध को हटाने का फैसला बीसीसीआई के लोकपाल रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन ने लिया है। लोकपाल ने कहा कि वे अपनी तीस साल की उम्र पार कर चुके हैं। अब उनकी सजा कम कर देनी चाहिए। अगले साल उनकी सजा खत्म हो जाएगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे इस उम्र में क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे। लेकिन इसपर श्रीसंत का कहना है कि उन्हें वापसी का पूरा भरोसा है।

श्रीसंत ने कहा, "बेशक, हमने कई क्रिकेटरों को इस उम्र में खेलते देखा है। मैं फिट हूं और जल्द ही अपने प्रशिक्षण को फिर से शुरू करूंगा। अगर ईश्वर अनुमति देता है तो मैं भारतीय टीम में वापसी करना चाहता हूं और टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करूंगा। वर्षों के संघर्ष के बाद, यह काम अभी भी अधूरा रहा है।"

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 13:45 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+