फतुल्लाह। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने जबरदस्त मजबूत शुरुआत की। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 56 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 239 रन बना लिये। वहीं बारिश के चलते कुछ देर के लिए मैच में बाधा के चलते 34 ओवर कम का ही मैच खेला गया।
भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे शिखर धवन और मुरली विजय बिना अपने विकेट गंवाये वापस लौटे। एक तरफ जहां धवन तेजी के साथ खेलते हुए महज 101 गेदों पर सैकड़ा जमाया।
वहीं धवन का साथ देते हुए दूसरे छोर पर मुरली विजय ने संभलकर खेलते हुए 89 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक धवन ने कुल 150 रन बनाये जिसमें उन्होंने 21 चौके लगाये।
उधर बांग्लादेश के गेंदबाज भारतीय ओपनर के सामने बिल्कुल ही फीके नजर आये और अपना असर छोड़ने में पूरी तरह से विफल रहे। मोहम्मद शाहिद ने 12 ओवर में 52 रन दिये, जबकि शुवग्ता होम ने 13 ओवरों में 47 रन दिये।