भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे बारिश में धुला, अगला मैच 25 को
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में मेजबान देश और भारत के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया है। लगातार हुई बारिश की वजह से मैच रद्द दिया गया। अब इस सीरीज का अगला मैच इसी मैदान पर 25 जून को होगा।

बारिश की वजह से दो बार मैच रोका गया
पोर्ट ऑफ स्पेन में हुआ मैच महज 39.2 ओवर तक ही चल पाया जिसके बाद बारिश शुरू हुई और मैच को दूसरी बार रोका गया। पहली बार बारिश ने 38वें ओवर के बाद खेल को रोका था। खेल दुबारा शुरू होने पर फिर बारिश हुई जो लगातार होती रही तो आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

ओपनिंग जोड़ी ने दी भारत को ठोस शुरुआत
इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ओपनर आजिंक्य रहाणे और शिखर धवन ने भारत को ठोस शुरुआत देते हुए जबर्दस्त बैटिंग का प्रदर्शन किया। आजिंक्य रहाणे ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और 62 रन पर कैच आउट हुए।

आखिरी क्षणों में विराट और धोनी मैदान पर
शिखर धवन 87 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए और शतक से चूक गए। युवराज सिंह महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जब बारिश की वजह से मैच को रद्द किया गया तब तक 39.2 ओवर में टीम ने 3 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया था। कैप्टन विराट कोहली 32 रन और धोनी 9 रन पर खेल रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications