भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी की संदिग्ध हालत में मौत, आत्महत्या का संदेह
नई दिल्ली। हरियाणा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। बुधवार रात को हॉकी खिलाड़ी ज्योति गुप्ता का शव रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस के अनुसार, ज्योति ने रेवाड़ी रेल लाइन पर रात को ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है।
फॉरवर्ड हॉकी प्लेयर ज्योति देश की तरफ से एशियन गेम्स में हिस्सा ले चुकी थी और कई नेशनल लेवल टूर्नामेंट में भी भाग लिया था। वहीं, उनके कोच का कहना है कि ज्योति को अगले सप्ताह ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु जाना था।
पुलिस के अनुसार, ज्योति बुधवार को अपने माता-पिता से कहकर अपना सर्टिफिकेट ठीक करवाने के लिए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक गई थी। वहीं, परिजनों का कहना है कि ज्योति ने शाम को फोन कर कहा था कि उसकी बस खराब हो गई है लेकिन वो जल्द ही घर आ जाएगी।
पुलिस ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से ज्योति का शव बरामद कर और उसके परिजनों को सुचित किया। पुलिस को जयपुर-बाउंड के ड्राइवर ने बताया कि ट्रेन के आगे आने से ज्योति की मौत हो गई। वहीं, परिवार वाले ज्योति के आत्महत्या पर अभी भी विश्वास नहीं कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
