कैनबरा। क्रिकेट के मैदान पर अब अंपायर भी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सजग हो गये हैं। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जॉन वेड ने हेलमेट पहनकर मैदान में अंपायरिंग करने उतरे हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के अंपायर वेड हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करने उतरे हैं। जॉन वेड रणजी मैच के दौरान तमिलनाडु और पंजाब के बीच मैच में घायल हो गये थे।
Video- क्रिकेट की दुनिया का नया सितारा, देखिये दोनों हाथों से गेंदबाजी
गेंद उनके सिर पर लगी थी जिसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी हेलमेट पहनकर उतरने का फैसला लिया है। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा चल रही है। ऐसे में अंपायरों की सुरक्षा का मुद्दा भी पिछले समय से चर्चा में है। विजय हजारे टूर्नामेंट में भी पश्चिम पाठक ने केरल और रेलवे के बीच मैच में हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करने मैदान में उतरे थे।
पिछले कुछ सालों में क्रिकेट काफी बदल गया है। जिस तरह से सीमित ओवरों का खेल आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ अंपायरों की भी सुरक्षा मुद्दा तेजी से चर्चा में है। ऑस्ट्रलेया के खिलाफ चौथे वनडे में अंपायरिंग कर रहे रिचर्ड केटलब्रू के पैर पर चोट लग गयी है। जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है और उनकी जगह टीवी अंपायर पॉल विल्सन अंपायरिंग कर रहे हैं।
रिचर्ड को फिंच का एक स्ट्रेट फॉरवर्ड शॉट सीधे उनके पैर पर आकर लगा जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। गौरतलब है कि कुछ समय पहले अंपायर साइमन टफल ने कहा था कि जिस तरह का क्रिकेट का स्वरूप है उसे देखते हुए जल्द ही हम अंपायरों को मैदान पर हेलमेट पहने देख सकेंगे और हमें इसे देखकर आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।