वनडे इतिहास में लगा पहला तिहरा शतक, टूटा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
मुंबई। क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड आखिरकार बन गया है। जी हां 50 ओवर के सीमित मैच में पहली बार तिहरा शतक लग चुका है और यह कारनामा महाराष्ट्र के क्रिकेटर प्रीतम पाटिल ने अपने नाम किया है। पीवाईसी हिंदू जिमखाना के खिलाड़ी प्रीतम पाटिल ने सिर्फ 134 गेंदों पर 306 रन बनाकर अपने नाम विश्व कीर्तिमान कर लिया है।
इस पारी में उन्होंने 28 चौके और 26 छक्के लगाये। पीवाईसी हिंदू जिमखाना ने नैंडेड को 508 रन के अंतर से हराया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर मुंबई के ही खिलाड़ी रोहित शर्मा के नाम है जिसे प्रीतम ने तोड़ दिया है।
पाटिल की पारी की खास बात यह है कि उसके द्वारा मारे गये आधा दर्जन छक्के मैदान के बाहर गिरे। वहीं विरोधी टीम नैंडेड सिर्फ 18.4 ओवर में ही ढेर हो गयी। वहीं पाटिल की बेहतरीन पारी के लिए केदार जाधव ने उन्हें एक बैट तोहफे में दिया है जिसकी कीमत 25 हजार रुपए है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
