सात जन्मों के बंधन में बंधे दिनेश-दीपिका, दीजिये बधाईयां
चेन्नई। भारत के स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्टार स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल मंगलवार शाम को सात जन्मों के बंधन में बंध गयें। अपनी-अपनी फील्ड को दोनों दिग्गजों ने चेन्नई के चर्च में एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस शादी में दोनों के बेहद करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए।
पढ़े: दिनेश कार्तिक की लवस्टोरी
यह शादी ईसाई रीति-रिवाज से हुई है क्योंकि दीपिका ईसाई हैं, अब 20 अगस्त को दोनों फिर से हिंदू परंपरा से शादी करेंगे क्योंकि दिनेश कार्तिक हिंदू हैं। दोनों लोग दोनों परंपरा के साथ पति-पत्नी बनने के बाद अब मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन करेंगे जिसमें क्रिकेट जगत की भी हस्तियां शामिल होंगी।
आईये आगे की बात करते हैं स्लाइडों के जरिये..

दो बार, दो तरह से शादी
दीपिका-दिनेश ने दो बार, दो तरह से शादी करने का फैसला किया है क्योंकि दीपिका क्रिश्चियन हैं और दिनेश हिंदू।

संजीव पल्लिकल
दीपिका-दिनेश की शादी की खबर दीपिका के पिता संजीव पल्लिकल ने मीडिया को दी थी।

दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी
दीपिका की तो यह पहली शादी है लेकिन दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी है क्योंकि उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

ढाई सालों से रिलेशनशिप
दीपिका-दिनेश पिछले ढाई सालों से रिलेशनशिप में हैं, दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी।

मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन
दोनों लोग दोनों परंपरा के साथ पति-पत्नी बनने के बाद अब मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन करेंगे जिसमें क्रिकेट जगत की भी हस्तियां शामिल होंगी।

दीजिये बधाईयां
आप भी अपने इन क्यूट सितारों को शादी की बधाई दे सकते हैं, आप अपनी विश नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications