Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी के 5 लैपटाप चोरी, मचा हड़कंप

एडीलेड। एक बड़ी खबर विश्वकप से जुड़ी हुई आ रही है, विश्वकप शुरू होने में मात्र तीन दिन और शेष रह गये हैं और इससे ठीक पहले न्यूजीलैंड में बनाए विश्वकप एक्रीडिएशन सेंटर से पांच लैपटॉप चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने आयोजकों और आईसीसी की नींदे उड़ा दी है।

हालांकि इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधीक्षक गैरी नोल्स ने बताया कि चोरी हुए लैपटॉप में किसी भी तरह की विशेष जानकारी नहीं थी, ना ही इसमें सुरक्षा को लेकर कुछ बातें थीं जिससे कि विश्वकप पर कुछ खतरा हो लेकिन मीडिया में जो खबरें आ रही हैं उसके हिसाब से मामला काफी गंभीर है और लैपटॉप में आईसीसी से जुड़े काफी अहम दस्तावेज थे।

हालांकि पुलिस इन सारी बातों से इंकार कर रही है और कह रही है कि चोरी किए गए पांचों लैपटॉप के पासवर्ड सेफ थे जिसके चलते हम जल्दी चोरों का पता लगा लेंगे। इसमें परेशान होने वाली बात नहीं है। विश्वकप अपने निर्धारित समय पर और पूरी सुरक्षा के बीच होगा।

मालूम हो कि 14 फरवरी से विश्वकप का आगाज होने जा रहा है, इस महाकुंभ का पहला मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होगा। फिलहाल मैच के लिए चौकसी काफी बढ़ा दी गई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+