For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का तलाकशुदा महिलाओं पर आया दिल, रचाई शादी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चित रहते हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बीवियों को सोशल मीडिया पर काफी फाॅलो किया जाता है। वहीं कई क्रिकेटरों की शादी बॉलीवुड हस्तियों से हुई तो किसी की लव मैरिज रही। वहीं आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दिल तलाकशुदा महिलाओं पर आया और फिर उन्होंने शादी भी कर ली।

वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद

भारतीय क्रिकेट के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने तलाकशुदा महिला के साथ शादी की है। उनकी साल 1996 में जयंती से हुआ था। प्रसाद से मिलने से पहले जयंती का तलाक हो चुका था। वेंकटेश की जयंती से मुलाकात अनिल कुंबले ने करवाई थी। वेंकटेश ने जयंती को अपना हमसफर भी बनाया और पूरा मान-सम्मान भी उन्हें दुनिया के सामने दिया।

मुरली विजय

मुरली विजय

सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने भी तलाकशुदा महिला को अपनाया है जिनका नाम निकिता है। हैरानी भरी बात यह है कि उनकी पत्नी पहले दिनेश कार्तिक की पत्नी थी। निकिता मैच के दाैरान कार्तिक के साथ नजर आती थी, इसी दाैरान विजय की उनसे मुलाकात हुई। फिर निकिता ने विजय से नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दीं। जब दिनेश कार्तिक को इस बात की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बिना देरी किये दिनेश कार्तिक ने निकिता को तलाक दे डाला और इसके बाद मुरली विजय ने तुरंत निकिता को अपना लिया।

 मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ धोखा हुआ है। उनकी पत्नी हसीन जहां पहले शादीशुदा थी, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं था। इसका खुलासा तब हुआ जब 2018 में दोनों के बीच घरेलू विवाद दिखा। शमी ने हसीन जहां से वर्ष 2014 में निकाह किया था। हसीन जहां पहले से ही तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी। फिलहाल दोनों का रिश्ता बिगड़ चुका है। कोर्ट में मामला चल रहा है और बीते दो वर्षों से दोनों अलग ही रह रहे हैं।

शोएब अख्तर बोले- मैंने तेज बाउंसर मारा, फिर मुझे लगा कि यह आदमी मर गया

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले

पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने भी तलाकशुदा महिला के साथ शादी की है। उन्होंने 1999 में चेतना से शादी की थी। कुंबले से शादी होने से पहले चेतना की पहले पति से एक बेटी भी थी। कुंबले ने न केवल चेतना को अपना हमसफर बनाया, बल्कि उनकी बेटी को भी अपना लिया और अपना नाम दे दिया। कानूनी तौर पर अनिल कुंबले ने उन्हें अपनी बेटी घोषित कर दिया।

शिखर धवन

शिखर धवन

सोशल मीडिया पर शिखर धवन और ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा की जोड़ी काफी चर्चित रहती है। लेकिन आयशा की धवन के साथ दूसरी शादी रही। आयशा के पहले पति से दो बेटियां थीं, लेकिन बावजूद इसके धवन ने उन्हें अपनाया। धवन एक मिसाल हैं, जिन्होंने एक महिला को मुश्किल समय संभाला। धवन और आयशा की उम्र के बीच का फर्क देखें तो यह 10 साल का है। घरवालों ने खूब विरोध किया, लेकिन धवन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दोनों की मुलाकात भी फेसबुक के जरिए हुई थी। आयशा ने बता दिया था कि वो शादीशुदा हैं, लेकिन बावजूद इसके धवन ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

Story first published: Wednesday, August 19, 2020, 21:15 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+