
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद आएगी धोनी की मुसीबत
धोनी को कई बार ऐसा करते देखा गया है। इस संदर्भ में अब पूर्व इंडियन क्रिकेटर्स संजय मांजरेकर ने इस नियम पर ICC से फिर से विचार करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने अपनी बात रखते हुए धोनी का उदाहरण भी दे दिया। ये नियम आने के बाद धोनी भी मुश्किल में फंस सकते हैं। क्रिकेट में इन नए नियमों को 28 सितंबर से ही लागू कर दिया गया है लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज़ पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों टीमों के बीच पहले से मैच खेले जा रहे हैं।

बैटिंग करने वाले टीम पर भी 5 रन की पेनल्टी लगाना कैसा रहेगा
आपको बता दें कि ये नियम केवल फाल्डिंग करने वाली टीम पर ही लगेगा। इसके संदर्भ में भी मांजरेकर ने ट्वीट कर आगे कहा, ‘बैटिंग करने वाले टीम पर भी 5 रन की पेनल्टी लगाना कैसा रहेगा, यदि कोई बैट्समैन फेक स्टेप आउट करने की कोशिश करता है। क्या ये बॉलर को भ्रमित करना नहीं होगा। फेक फील्डिंग लॉ को हटाना चाहिए।'

धोनी बॉल पकड़कर उसे स्टम्प्स पर थ्रो करने का दिखावा करते हैं
मांजरेकर ने ट्वीट के जवाब में लिखा ‘चीटिंग? नहीं ये ट्रिक होती है। जैसे धोनी बॉल पकड़कर उसे स्टम्प्स पर थ्रो करने का दिखावा करते हैं। ये सराहनीय है, ना कि इस पर पेनल्टी लगनी चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications
