Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : यूपी योद्धा को मिलेगी जयपुर पिंक पैंथर्स से टक्कर

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में सोमवार 50वां मैच यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होने जा रहा है। यूपी के लिए बाजी मारना आसान नहीं रहने वाला क्योंकि जयपुर इस सीजन में सबसे सफल टीम नजर आ रही है जो अंक तालिका में भी 30 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं यूपी 8 में से 4 मुकाबले गंवा चुका है। अंकतालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए यूपी को हर हाल में मुकाबला अपने नाम करना होगा।

ये मैच चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। जयपुर की तरफ से दीपक निवास हुड्डा रेडिंग में 55 और संदीप कुमार धुल 30 टैकल अंक टीम को दिला चुके हैं। वहीं यूपी की तरफ से मोनू गोयत रेड में 33, सुमित रेड में 26 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम कर चुके हैं। यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच इस का प्रसारण शनिवार को रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
जयपुर पिंक पैंथर्स:

रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

यूपी योद्धा:
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

Story first published: Monday, August 19, 2019, 9:53 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+