जामिया में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां जोरों पर
खेलों के दौरान विश्वविद्यालय में 'रग्बी 7' और 'टेबल टेनिस' के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि परिसर में होने वाले अभ्यास को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन खेलों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने को लेकर काफी सकारात्मक है।
खेलों के दौरान विश्वविद्यालय को 700 लोगों की मेहमाननवाजी करने का मौका मिलेगा। इसके लिए छात्रावास सुविधाओं को विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से धन का आवंटन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि खेलों के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर में जो भी कार्य होगा वह बाद में विश्वविद्यालय की स्थाई संपत्ति होगी।
परिसर में दो नए छात्रावास बनाए जा रहे हैं जिसमें एक लड़कों के लिए होगा जबकि दूसरा लड़कियों के लिए। विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि नए छात्रावासों को सितंबर तक तैयार कर लिया जाए जिससे आने वाले शैक्षणिक सत्र के दौरान छात्रों को परेशानी न उठानी पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications