Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आतंक निगल गया क्रिकेट का रोमांच

नई दिल्ली/भुवनेश्वर, 27 नवंबर: मुंबई में हुए हमले आखिर कार क्रिकेट के रोमांच को निगल गये। इन हमलों ने न केवल इंग्‍लैंड दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी को प्रभवित किया है, बल्कि भविष्‍य में किसी भी सीरीज की सुरक्षा को लेकर डर पैदा कर दिया है। अब कोई भी टीम बिना झिझक भारत शायद नहीं आयेगी।

हमले के तुरंत बाद चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता टाल दी गई। साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौटने का फैसला किया।
इंग्लैंड की टीम ने हमले के 24 घंटे के अंदर ही स्वदेश लौटने का फैसला सुना दिया। टीम प्रबंधन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ आपातकालीन बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

जाहिर तौर पर इंग्लैंड के खिलाड़ी इस घटना से काफी घबराए हुए थे। यही कारण है कि प्रबंधन ने यह फैसला लेने में जल्दबाजी दिखाई। इंग्लिश टीम ने टेस्ट सीरीज के लिए वापस लौटने की बात तो कही है, लेकिन इसकी आशा तो बहुत कम है। हो सकता है कि आयोजन स्थल बदलने के बाद वह अपना फैसला बदल दे।

बीसीसीआई को सबसे बड़ा झटका चैंपियंस ट्राफी के टाले जाने से लगा। यह पहला मौका है जब आतंकी हमले के कारण भारत में कोई अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता टाली गई है।

समिति के अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद हमने इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी पक्षों और पहलुओं पर बातचीत की और इसे फिलहाल टालने का फैसला किया।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों के खिलाडि़यों को इसी सप्‍ताह भारत पहुंचना था। हमले के तुरंत बाद ही इंग्लैंड की मिडिलसेक्स और आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) तथा विक्टोरिया टीमों का भारत दौरे पर आना संदिग्ध हो गया था।

मिडिलसेक्स टीम को गुरुवार को ही भारत के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन उसके टीम प्रबंधन ने ऐन वक्त पर उड़ान रद्द कर दी। चैंपियंस लीग में हिस्सा लेने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान और आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न मुंबई के लिए रवाना हो चुके थे लेकिन उन्होंने अंतिम समय पर उन्होंने सिंगापुर में ही रुकने का फैसला किया।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सोहेल तनवीर और कामरान अकमल चैंपियंस लीग में हिस्‍सा लेने के लिए बुधवार को ही भारत आ गये थे। खास बात यहह है कि वो दोनो उस समय मुंबई में ही थे, जिस वक्त आतंकवादियों ने इस शहर को निशाना बनाया।

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+