अलविदा 2017: टीम ने बदले 7 कप्तान, एक ही दिन में लगीं दो हैट्रिक और भी हुआ बहुत कुछ
नई दिल्ली। साल 2017 के शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज और श्रीलंका क्रिकेट टीम सबसे फिसड्डी चल रहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे खेल का रुख भी बदलता गया। हालांकि पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराते हुए सभी कमजोरियों पर पानी फेर दिया लेकिन श्रीलंका के लिए ये साल बेहद बुरा रहा।
हालांकि वेस्टइंडीज की हार के बाद बड़ी मुश्किलों से उसे 2019 वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश जरूर मिला लेकिन कई कमजोरियां ऐसी सामने आईं जिसने तमाम क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। आज हम आपको उन रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2017 में बने। ये वो रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल होगा।
कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है यहां कोई भी रिकॉर्ड कब टूट जाए कोई नहीं जानता। फिर भी कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्किल है।

1- एक साल में 7 कप्तान बदलने वाली टीम
जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि श्रीलंका की टीम के लिए ये साल बेहद खराब रहा। जबां उसे पहले उसी के घर में भारत के हाथों 9-0 का क्लीन स्वीप झेलना पड़ा तो फिर बाद में पाकिस्तान के हाथों करारी हार। इन्हीं लगातार हार के बीच श्रीलंका ने अपनी टीम में कई बदलाव किए। खिलाड़ी तो बदले ही लेकिन कप्तान बदलने का भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रीलंका टीम ने इस साल सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 7 बार कप्तान बदले हैं। ये सात खिलाड़ी हैं- उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, रंगना हैराथ, थिसारा परेरा, चमीरा कपुगेदरा और लसिथ मलिंगा। इससे पहले साल 2011 में इंग्लैंड ने और 2001 में जिम्बाब्वे ने 6 कप्तान बदले थे। है न ये अजीब रिकॉर्ड!

2- साल में केवल एक बार भारत से जीता श्रीलंका
श्रीलंका ने इस साल भारत के खिलाफ दो टेस्ट, दो वनडे और दो टी20 सीरीज खेली और सभी में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले श्रीलंका को उसी के घर में क्लीन स्वीप किया फिर अपने घर में हराया। यहां भारत केवल एक वनडे मैच हारा जोकि रोहित शर्मा की अगुआई में धर्मशाला में खेला गया। इस साल सभी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ खेले कुल 18 मैचों में से श्रीलंका केवल 1 मैच जीत पाया है। जबकि दो मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा।

3- एक दिन में दो हैट्रिक बनने का अजीब रिकॉर्ड
आईपीएल हमेशा से ही रोमांच का खेल रहा है। लेकिन इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो इससे पहले कभी नहीं बना था। 2017 के आईपीएल सीजन में एक ही दिन में दो गेंदबाजो ने हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया था। 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के सैमुअल बद्री ने शानदार हैट्रिक ली। उसी दिन खेले गए दूसरे मैच में गुजरात लायंस के एंड्रयू टाय ने राइंजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ हैट्रिक ले ली।

4- रो'हिट' मैन शर्मा की तीसरी डबल सेंचुरी, बने इकलौते किंग
कहना गलत नहीं होगा कि ये पूरा साल भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। इनमें से भी खास विराट कोहली औ रोहित शर्मा जिन्होंने रनों की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा ने इस साल उस कारनामें को अंजाम दिया जो शायद ही कोई दे पाए। रोहित ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपना तीसरा दोहरा वनडे शतक पूरा किया। रोहित दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अभी तक एक से ज्यादा दोहरे शतक नहीं लगा पाया है। रोहित ने दो बार श्रीलंका के ही खिलाफ दोहरे शतक लगाए हैं।

5- घर पर अजेय टीम इंडिया ने बनाया खास रिकॉर्ड
विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने इस साल एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी। टीम इंडिया ने इस साल हर फॉर्मेट में लगातार मैच जीते हैं। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बिना कोई घरेलू मैच हारे लगातार 20 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। टीम इंडिया 1982 से लेकर अब तक श्रीलंका के खिलाफ घर पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। भले ही श्रीलंका दो मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा हो लेकिन वो भारत को मात नहीं दे पाए। अब भारत का घरेलू सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया अपने घर की फॉर्म को विदेशों में बरकरार रख पाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
