For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2020 : कोहली के पास था विश्व रिकाॅर्ड बनाने का माैका, तीनों फाॅर्मेट में रहे फ्लाॅप

Flashback 2020 : नई दिल्ली। साल 2020 समाप्ति की ओर है, लेकिन यह साल ऐसा रहा जिसे भूलना आसान नहीं रहेगा। इसने कईयों की जिंदगी बर्बाद कर दी तो कईयों ने रोजगार खो दिया। वहीं क्रिकेट भी इसकी चपेट में आने से नहीं बचा। मार्च महीने के बाद से भारत में कोई भी मैच नहीं करवाया गया। फिलहाल टीम इंडिया (Team India) इस समय आस्ट्रेलियाई दाैरे पर है। यह साल कई खिलाड़ियों के लिए भी खराब साबित हुआ। खासकर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए जो एक शतक तक नहीं लगा सके। कोहली के पास इस साल एक बड़ा विश्व रिकाॅर्ड कायम करने का माैका था लेकिन वह चूक गए।

दरअसल, ऐसा है कि कोहली के पास वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में कुल 41 शतक दर्ज हैं। इस साल कोहली के पास माैका था कि वह एक शतक लगाएं और बताैर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का गाैरव हासिल करें। कोहली यह गाैरव ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ते हुए हासिल कर सकते थे, जिन्होंने भी बताैर कप्तान 41 शतक लगाए हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ही कोहली खेल पाए, लेकिन इस दाैरान वह शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने पहली पारी में 74 तो दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाए।

बताैर कप्तान सबसे ज्यादा शतक-
1 रिकी पोंटिंग- 325 मैच, 41 शतक
2 विराट कोहली- 187 मैच, 41
3 ग्रीम स्मिथ- 286 मैच, 33 शतक
4 स्टीव स्मिथ- 93 मैच 20 शतक
5 माइकल क्लार्क- 139 मैच, 19 शतक
6 ब्रायन लारा- 172 मैच, 19 शतक

कोहली वनडे में भी इस साल फ्लाॅप रहे। उन्होंने 9 मैचों में 431 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल रहे। कोहली दो बार 89 रन बनाकर आउट हुए हैं। यानी कि 2 बार वह शतक के करीब पहुंचे। 19 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 91 गेंदों में 89 रन बनाए थे, फिर 29 नवंबर को भी इसी टीम के खिलाफ 87 गेंदों में 89 रन बनाकर पवेलियन लाैट गए थे। वहीं इस साल 3 टेस्ट मैच खेल सके। 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली पहली पारी में 2 तो दूसरी पारी में 19 रन बना सके। फिर 29 फरवरी को इसी टीम के खिलाफ 3,14 जैसी साधारण पारियां खेल पाए। वहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 74 तो दूसरी पारी में 4 रन बना सके। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने महज 36.87 की एवरेज से 9 पारियों में 295 रन बनाए। इसमें 4 अर्धशतक भी रहे, लेकिन कोहली के प्रदर्शन के हिसाब से इस बार कुछ खास नहीं रहा।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+