For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2020 : वो 3 बाॅलर, जिन्होंने T-20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले

Flashback 2020 : नई दिल्ली। साल 2020 समाप्ति की ओर है। ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमी यह जानने की उत्सुकता रख रहा है कि काैन से खिलाड़ी ने इस साल नाम कमाया तो किसने खराब प्रदर्शन किया। हालांकि कोरोनावायरस के कारण कई मैच रद्द भी हुए। लेकिन पिछले तीन महीनों से क्रिकेट फिर से पटरी पर लाैट आया है। आज हम उन 3 गेंदबाजों का जिक्र करेंगे जिन्होंने इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर निकाले।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 क्रिकेट में खतरनाक बाॅलर बनकर ऊभरे हैं। उनकी खासियत यही है कि वो बल्लेबाज को आसानी से रन नहीं देते और विकेट लेने में माहिर हैं। इस साल बुमराह टी20 में उतने विकेट तो नहीं ले पाए लेकिन अपनी कसी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं दिए। इस साल बुमराह ने 8 मैचों में 26 ओवर की गेंदबाजी की है और इस दौरान इन्होंने 2 ओवर मेडन डाले हैं।

संदीप लामिचाने (Sandeep Lamichhane)
नेपाल के युवा लेग स्पिनर संदीप लामिचाने भी इस साल कमाल का खेल दिखाने में सफल हुए हैं। एक स्पिन गेंदबाज के रूप में मेडन ओवर डालना और भी मुश्किल है लेकिन लामिचाने ने 3 ओवर मेडन निकाले। उन्होंने इस साल 3 टी20 मैचों में 12 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर मेडन डाले हैं। लामिचाने ने 2 मेडन ओवर थाईलैंड तथा 1 मेडन ओवर मलेशिया के खिलाफ फेंका था।

मोहम्मद असलम (Mohammed Aslam)
मोहम्मद असलम एक श्रीलंका के खिलाड़ी थे जो अब कुवैत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। बाएं हाथ का यह स्पिन गेंदबाज टी20 प्रारूप में काफी सफल है और बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने देता। साल 2019 में कुवैत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले असलम ने इस साल 5 मैचों में 20 ओवर की गेंदबाजी की हैं और इस दौरान 3 ओवर खाली निकाले हैं।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 21:34 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+