Flashback 2021 : कुत्ते को मिला ICC से 'डॉग ऑफ द मंथ' अवार्ड, एक नजर 5 दिलचस्प पलों पर
नई दिल्ली। साल 2021 क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा है। कोरोना का असर था, लेकिन नियमों को ध्यान में रखते हुए इस साल कई बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें कुछ खास पल भी फैंस को देखने को मिले थे। कुछ लम्हे ऐसे थे जिन्होंने सबकी आंखों में पानी भर दिया। तो ऐसे भी पल आए जब गर्व से सिर उठा। इन सबके अलावा साल 2021 में कुछ दिलचस्प पल भी देखने को मिले, जिन्होंने निश्चित रूप से फैंस को अपनी ओर खींचने व हंसने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- इस साल इन 5 दिग्गजों ने लिया संन्यास, नंबर-2 वाले से डरते थे गेंदबाज
1. दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
आपने कई बार दर्शकों को मैदान पर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते देखा होगा। लेकिन किसी क्रिकेटर के लिए दर्शकों में जाकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करना कम ही होता है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में हुआ। जब दीपक चाहर मैच के बाद दर्शकों के पास गए और वहां बैठी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। वह घुटनों के बल बैठकर उनसे फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करते दिखे। उन्होंने अपने प्रेमिका को रिंग पहनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
|
2. कुत्ते को मिला ICC से 'डॉग ऑफ द मंथ'
क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी कुत्ते को आईसीसी के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया है। इसी साल कुत्ते को आईसीसी द्वारा डॉग ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। हुआ यूं कि आयरलैंड में एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट का मैच खेला जा रहा था तो उस समय मौजूदा मैच में एक कुत्ता मैदान में घुसा और गेंद को मुंह में पकड़कर मैदान पर चल रहा था। इस दौरान सभी महिला खिलाड़ी कुत्ते को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ती नजर आईं। आखिर में कुत्ता बल्लेबाज के पास रुक गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
|
3. लाइव मैच में जार्वो की एंट्री
भारतीय टीम ने कुछ महीने पहले इंग्लैंड का दौरा किया था। उस समय जार्वो 69 नाम का एक व्यक्ति मैदान में प्रवेश कर चर्चा में आया था। हुआ ऐसा हुआ कि उसने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भारतीय टीम की जर्सी पहनी हुई थी और वह यह सोचकर मैदान पर आ गया कि वह भारतीय टीम का खिलाड़ी है और मैदान पर आकर फील्डिंग करने के लिए तैयार हो गया। फिर, अगले टेस्ट मैच में वह फिर मैदान पर उतरा। वह बल्ला और हेलमेट पहनकर आया और बल्लेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वह पिच पर गेंदबाजी करने गए। वीडियो ने खूब चर्चा बटोरी थी।
|
4. दिनेश कार्तिक और शिखर धवन की मस्ती
आईपीएल 2021 के दौरान शिखर धवन और दिनेश कार्तिक के फनी अंदाज ने फैंस को मदहोश कर दिया था। हुआ यूं कि केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान जब शिखर धवन पिच पर बैटिंग कर रहे थे तो दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे स्टंप्स गिरा दिए और शिखर धवन की तरफ देखते हुए कहा, ''आप आउट हो गए हैं।'' उस वक्त शिखर धवन भी बच्चों की तरह जिद करते नजर आए थे। वह झटके के साथ घुटनों के बल नीचे बैठ गए। इन दोनों की मस्ती देख फैंस काफी खुश हुए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
|
5. क्रिस गेल ने आउट हुए बल्लेबाज को लगाया गले
इसी साल क्रिस गेल और मिशेल मार्श के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। यह घटना टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान की है। हुआ यूं कि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मैच में क्रिस गेल ने मिशेल मार्श को आउट कर दिया। जिस समय मिशेल मार्श पवेलियन की ओर चल रहे थे तभी क्रिस गेल उनके पीछे आए और उन्हें गले से लगा लिया। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
