साल 2021 में गूगल पर कौन सा भारतीय क्रिकेट सबसे ज्यादा सर्च किया गया?

नई दिल्लीः विराट कोहली एक ऐसे क्रिकेटर बनकर उभरे हैं जो साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं। विराट कोहली इस साल किसी न किसी कारणों से चर्चा में छाई रहे। सबसे पहले उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ जिसके चलते कोहली को बहुत ज्यादा सुर्खियां मिली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी इसी साल थी और उसके बाद विराट कोहली की कप्तानी पर भी बातें हुई थी।

कोहली ने विश्व कप T20 से कुछ समय पहले ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को बतौर कप्तान विदाई दे दी और बहुत सारी बातें फिर से हेड लाइन बन गई। इतना ही नहीं विराट कोहली से बाद में वनडे कप्तानी भी छीन ली गई जिसके चलते बोर्ड और कोहली के बीच में अनबन जैसी चीजें भी सामने आई और फिर से कोहली बहुत ज्यादा सर्च किए गए।

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज बातें की और एक बार फिर से भारतीय कप्तान सुर्खियों में आ गए।

इसी के चलते कोहली याहू की सूची में सबसे अधिक खोजे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी थे।

पिछले छह महीनों में कोहली के नाम को 96 लाख बार देखा गया है, वह हर महीने औसतन 16.2 लाख सर्च किए जाते हैं। रोहित शर्मा 2021 में 9.7 लाख से अधिक खोजों के साथ Google दूसरे सबसे अधिक खोजे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं।

इस बीच, भारतीय ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी Google द्वारा जारी सूची में 2021 में दुनिया में सबसे अधिक खोजे जाने वाले एथलीटों में शामिल हैं। इस सूची में डेनमार्क के फुटबॉलर क्रिश्चियन एरिक्सन शीर्ष पर हैं जबकि अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स क्रमशः नंबर 2 और नंबर 3 पर हैं। चोपड़ा अन्य एथलीटों जैसे एम्मा राडुकानु, टायसन फ्यूरी, ओडेल बेकहम जूनियर और राफेल नडाल के साथ सूची में छठे स्थान पर हैं।

कुल मिलाकर, भारत में टॉप-5 सर्च इस प्रकार रहे: इंडियन प्रीमियर लीग, CoWin, ICC T20 विश्व कप, यूरो कप और टोक्यो ओलंपिक।

कोहली टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई करते रहेंगे और वह फिलहाल 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम को लीड कर रहे हैं।

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 13:11 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+