Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर

नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) द्वारा आज वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही तय हो गया कि किन खिलाड़ियों को फ्लाइट का टिकट मिलेगा व किन खिलाड़ियों को नहीं। वहीं चाैथे नंबर के लिए चल रही पिछले 2 महीने की बहस खत्म हो चुकी है। इस नबंर के लिए रिषभ पंत की दावेदारी थी लेकिन उन्हें बाहर किया गया है। अंबाती रायडू को पछाड़ केदार जाधव रेस में आ चुके हैं।

रायडू रेस से बाहर

रायडू रेस से बाहर

तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए के एल राहुल (KL Rahul) का भी दावा पुख्ता है जिसने आईपीएल में अभी तक 335 रन बना लिए हैं । वह तीसरे सलामी बल्लेबाज के अलावा दूसरे विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं। रायडू चौथे नंबर के लिए कोहली और रवि शास्त्री (Ravi Sastri)की पहली पसंद थे लेकिन घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का उनका फैसला और तेज गेंदबाजी के खिलाफ कमजोर तकनीक उनके खिलाफ गई ।

विजय शंकर मार गए बाजी

विजय शंकर मार गए बाजी

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मिशन के लिए 15 सदस्यीय टीम में 13 खिलाड़ियों के नाम लगभग पहले ही साफ हो चुके थे और टीम में दो स्थानों को लेकर खास चर्चा थी। नंबर 4 पर अंबाती रायुडू और ऑलराउंडर विजय शंकर के बीच प्रतिस्पर्धा थी, जिसमें शंकर ने बाजी मार ली। इसी तरह टीम में दूसरे रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर अनुभवी दिनेश कार्तिक और दिल्ली के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत में कड़ा मुकाबला था।

ऐसी है 15 खिलाड़ियों की टीम-

विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (वीसी), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (डब्ल्यूके), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी

Story first published: Monday, April 15, 2019, 15:51 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+