चर्चाओं से दूर हो चुके तेज गेंदबाज ने किया दावा- विश्व कप में टीम को पड़ेगी मेरी जरूरत
नई दिल्ली। आईपीएल और विश्व कप में क्या अंतर है उसका पता सिर्फ एक इस लाइन में चल जाता है कि मौजूदा आईपीएल में शिरकत कर रहे अनेकों भारतीय क्रिकेटरों की धड़कने सोमवार होते-होते बढ़ने लगी हैं। दरअसल सोमवार (15 अप्रैल) वो दिन है जब विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा होगी।
एक खिलाड़ी की जिंदगी में अपने देश के लिए विश्व कप खेलना सबसे बड़ा सपना होता है। इन कई खिलाड़ियों में खलील अहमद भी एक ऐसे ही क्रिकेटर हैं। एक समय विश्व कप के लिए बैकअप तेज गेंदबाज के तौर पर पहली पसंद माने जाने वाले इस गेंदबाज के चयन पर संशय के बाद मंडराए हुए हैं। इन सबके बावजूद खलील को अभी तक आस नहीं छोड़ी है।
खलील को उम्मीद है कि चयनकर्ता एक बाए हाथ के गेंदबाज की अहमियत को समझते हुए उनको मौका देंगे। खलील ने पिछले साल एशिया कप में अपना डेब्यू किया था जो काफी प्रभावशाली रहा था। खलील ने प्रतियोगिता के दो मैचों में चार विकेट लिए थे और एशिया कप की ट्रॉफी को पहली बार उठाने का शानदार अनुभव भी किया था। लेकिन यहां अब मामला विश्व कप ट्रॉफी का है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू के हिसाब से खलील ने कहा है, 'विश्व कप में टीम को बाए हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत होगी। डेथ ओवरों में दाए हाथ के बल्लेबाजों को बाए हाथ के गेंदबाज का सामना करने में मुश्किलें आती हैं। ये विश्व कप में काफी अहम हो सकता है। चयन मेरे हाथ में नहीं है लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुझे चुना जाता है तो मैं तैयार हूं। मुझे पूरी उम्मीद है मेरा चयन हो जाएगा।'
हाल में ही खलील ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके केवल 4 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और उनको यकीन है कि इस प्रदर्शन का इनाम उनको मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
