पंत की विश्व कप में एंट्री के बाद ट्रोल हुए रायडू, इस बार मिला 4D चश्मा पहनने का सुझाव
नई दिल्ली: क्रिकेट और किस्तमत दोनों कितनी अनिश्चित हैं उसकी बानगी टीम इंडिया में शिखर धवन और ऋषभ पंत के रूप में देखने को मिल रही है। शानदार फॉर्म में चल रहे धवन चोट के कारण अचानक बाहर हो गए और बाहर बैठे पंत को टीम में जगह बनाने का मौका मिल गया। ये वही पंत हैं जिनको विश्व कप टीम में ना चुने जाने पर क्रिकेट दिग्गजों ने ढांढस बंधाया था कि चलो कोई बात नहीं, आगे आपके पास बहुत विश्व कप खेलने के मौके आएंगे। लेकिन किसको पता था कि उनकी किस्मत इतना इंतजार करने के मूड में नहीं है और इसी विश्व कप में पंत अब टीम इंडिया में फिट हो चुके हैं।

पंत की एंट्री से रायडू का उड़ा मजाक
लेकिन पंत और शिखर के बीच एक खिलाड़ी की काफी चर्चा चल रही है। ये खिलाड़ी हैं अंबाती रायडू, जो कभी टीम इंडिया में नंबर चार स्थान पर सीमेंट की तरह से जमने लगे थे। पंत के टीम में आते ही रायडू का बुरी तरह से मजाक उड़ना शुरू हो गया है। आपको याद दिला दें, जब विजय शंकर को विश्व कप टीम में चुना गया था तब रायडू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उसके बाद से उन्होंने अपने लिए मुसीबत मोल ले रखी है। रायडू ने खेल भावना से हटकर जाते हुए शंकर के चयन का मजाक बनाने वाला ट्वीट करते हुए अपनी खीज निकाली थी और कहा थी उन्होंने विश्व कप देखने के लिए '3D' चश्मा ऑर्डर किया है। आपको बता दें कि मुख्य चयनकर्ता ने शंकर की थ्री-डी काबिलियत को ध्यान में रखकर ही उनको टीम में जगह दी थी।
क्विंटन डि कॉक से हुई 'धोनी वाली चूक' और दक्षिण अफ्रीका को गंवाना पड़ा मैच

'4-D चश्मा पहनकर पंत को देखें रायूड'
अब जब शंकर ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान के खिलाफ प्रभावित करने वाला प्रदर्शन किया तो चयनकर्ता का चयन भी सही साबित हो गया और रायूड फैंस की नजरो में और भी गलत साबित होते गए। लेकिन असली मजाक रायडू का अब उड़ रहा है। जब धवन चोटिल हुए तो फैंस को लगा कि केएल राहुल तो अब ओपनिंग करेंगे। ऐसे में नंबर चार के लिए रायडू को बुलाया जा सकता है। इसके बाद भी जब चयनकर्ताओं ने पंत को मौका दिया तो अब रायडू का जमकर मजाक उड़ रहा है। अब फैंस कह रहे कि विश्व कप में ऋषभ पंत को देखने के लिए रायडू '4D' वाला चश्मा ऑर्डर करेंगे।

बेहतरीन चल रहा है टीम इंडिया का कारवां
आपको बता दें कि विश्व कप में टीम इंडिया का अभियान जबरदस्त चल रहा है और उसने अभी तक हुए शुरुआती चार मुकाबलों में बड़ी टीमों से खेलने के बावजूद कोई मैच नहीं हारा है। अब भारत के बाकी बचे मुकाबलों में केवल इंग्लैंड ही एक बड़ी टीम बची है। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना भी लगभग तय हो चुका है। अब भारत को शनिवार के दिन अफगानिस्तान के साथ मुकाबला खेला है और उस मैच में पंत टीम में शामिल होत हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। देखना यह भी होगा कि भारत पंत का इस्तेमाल एक ओपनर के तौर पर करता है या फिर नंबर चार पर।
भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
