BPL: शाहिद अफरीदी के नाम हुआ शर्मनाक 'शतक' का रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही लगातार दुनिया भर की लीग में खेलते नजर आ रहे हैं और अपने बल्ले का दम दिखाने की कोशिश में जुटे नजर आ रहे हैं। फिलहाल शाहिद अफरीदी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका प्लाटूंस की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में राजशाही रॉयल्स के खिलाफ शाहिद अफरीदी ने आउट होते ही एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो शायद ही दुनिया का कोई खिलाड़ी अपने नाम करना चाहेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: 5 बार जब नीलामी में टीमों ने खिलाड़ी पर बरसाया पैसा, लेकिन बाद में हुए निराश
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में राजशाही रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए शाहिद अफरीदी जीरो पर आउट होने के मामले शतक लगा बैठे।

जीरो पर आउट होने के मामले में शाहिद अफरीदी ने ठोंका शतक
राजशाही रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गये मैच में शाहिद अफरीदी जीरो पर आउट हुए और इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट में जीरो पर आउट होने के मामले में शतक लगा दिया। शाहिद अफरीदी इस मैच में रवि बोपारा की गेंद पर लिटन दास को कैच थमा बैठे और 100 वीं बार जीरो आउट हुए।
शाहिद अफरीदी ने अपने क्रिकेट करियर में 44 बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जीरो पर विकेट गंवाया है जबकि प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 प्रारूप में 56 बार जीरो पर आउट होने का कारनामा किया था। वह अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर काबिज हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुआ है यह खिलाड़ी
इस पायदान पर उनके अलावा जहीर खान और शेन वार्न काबिज हैं जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 44 बार आउट हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में मुथैया मुरलीधरन का नाम सबसे ऊपर काबिज है जिन्होंने 495 मैचों में 59 बार जीरो पर अपना विकेट गंवाया।

ऐसे जीती राजशाही रॉयल्स
गौरलतब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए ढाका प्लाटूंस की टीम ने निर्धारित ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाये जिसके जवाब में राजशाही रॉयल्स की टीम ने 10 गेंद पहले ही एक 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। राजशाही रॉयल्स के लिये हजरतउल्लाह जाजई ने 47 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए जबकि लिटन दास ने 39 और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने 36 रन की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
