इस महिला क्रिकेटर ने उड़ाया युजवेंद्र चहल का मजाक, कहा- तुम मुझसे छोटे हो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के होते कभी उदास हो जाएं ऐसा भला कैसे हो सकता है। अपने चहल टीवी से मशूहर इस खिलाड़ी ने मैदान पर नाम तो कमाया लेकन साथ-साथ अपनी चुटकली बातों को लेकर भी कई सुर्खियां बटोरी हैं। यही कारण है कि आज बीसीसीआई का 'चहल टीवी शो' दुनियाभर में पाॅपुलर हैं। यूं तो चहल अपने शो के दाैरान बड़े-बड़े खिलाड़ियों का मजाक बना देते हैं। उन्हें बातों में हराना आसान नहीं, लेकिन एक महिला क्रिकेटर ने चहल को अपना निशाना बना लिया है। लिहाजा उसने चहल का मजाक उड़ाने में बिल्कुल देरी नहीं की।
दरअसल, विंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले चहल ने कुदलीप यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने चहल का मजाक उड़ा दिया। चहल ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था- "शूटिंग के लिए हेडशॉट पोज। चेन्नई में मजा आ रहा है।" लेकिन तस्वीर को देख डेनियल ने चहल पर चुटकी लेते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि तुम मुझसे भी छोटे हो।'' इस कमेंट के साथ डेनियल ने हंसी की इमोजी और भारत के ध्वज वाली इमोजी भी बनाई।
बता दें कि डेनियल ने उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने विराट कोहली को प्रपोस किया था। वह कोहली से शादी के लिए तैयार हुईं थी, जिस कारण वो खूब चर्चा में आई थीं। हालांकि कोहली ने डेनियल के प्रपोस का रिप्लाई तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने अपना बल्ला उसे गिफ्ट किया था। गाैर हो कि चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में हुए पहले वनडे मैच में चहल को प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया था। वहीं कुलदीप इस मैच में कोई विकेट नहीं निकाल सके थे। भारत यह मैच 8 विकेट से हार गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

