IND vs WI: भारत के खिलाफ हेटमायर-होप ने रचा इतिहास, नाम किये यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और शाई होप ने अपनी शतकीय पारियों से न सिर्फ टीम को जीत दिलाकर सीरीज में बढ़त दिलाई बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। दोनों खिलाड़ियों ने चेन्नई में भारत के खिलाफ अफने शतक पूरे किये और दूसरे विकेट के लिए 218 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी की, जिसके चलते कैरिबियाई टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 14 सदस्यीय टीम, 5 साल बाद लौटा यह खिलाड़ी
अपनी इस पारी के साथ दोनों खिलाड़ियों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिये।

भारत के खिलाफ यह कारनामा करने वाली दूसरी जोड़ी बनी
भारत के खिलाफ रनों का पीछा करते हुये यह दूसरी बार था जब किसी टीम के 2 खिलाड़ियों ने शतक पूरा किया है। साल 2016 में पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिये स्टीव स्मिथ और जॉर्ज बेली ने शतक लगाकर पहली बार यह कारनामा किया था। जबकि चेन्नई में शिमरोन हेटमायर और शाई होप ने भी शतकीय पारी खेलकर दूसरी बार यह कारनामा किया।

भारत के खिलाफ दूसरा बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने हेटमायर
शिमरोन हेटमायर ने 139 रनों की पारी खेली थी जबकि शाई होप ने नाबाद 102 रन बनाये थे। इतना ही नहीं शिमरोन हेटमायर ने अपनी 139 रनों की पारी के साथ भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये। शिमरोन हेटमायर से पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था जिन्होंने 1997 में रनों का पीछा करते हुए मुम्बई के वानखेड़े में 151 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

दर्ज की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
शिमरोन हेटमायर और होप ने दूसरे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी की जो कि लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम की ओर से वनडे में की गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस पारी से पहले तक यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और स्टुअर्ट विलियम्स के नाम था, जिन्होंने 1997 में ब्रिजटाउन में यह कारनामा किया था।

वेस्टइंडीज ने हासिल किया वनडे का सबसे बड़ा टारगेट
इतना ही नहीं भारत के खिलाफ 288 रनों का स्कोर चेज कैरिबियाई टीम की ओर से हासिल किया गया सबसे मुश्किल बन गया है। इससे पहले कैरेबियाई टीम ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट जॉर्ज्स में 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
