IPL 2019: BCCI ने प्लेऑफ मैचों के लिए नई Timings की घोषणा की
नई दिल्ली। आईपीएल में अब लीग मैच अपने समापन पर बढ़ने लगे हैं और दो टीमों का फ्लेऑफ में पहुंचना भी तय हो चुका है। ये दोनों टीमें है चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस। आपको बता दें कि लीग स्टेज 5 मई को समाप्त हो जाएगी और उसके बाद प्लेऑफ का दौर शुरू हो जाएगा। प्लेऑफ के अंतर्गरत तीन क्वालीफायर मैच खेले जाते हैं। इन मैचों के समय को लेकर बीसीसीआई ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
पहला क्वालीफायर मैच 7 मई से एम. चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। जबकि अगला क्वालीफायर मुकाबला 8 मई में विशाखापत्तनम में होगा। तीसरा मैच एलीमिनेटर होगा जो 10 मई को विशाखापत्तनम में ही खेला जाएगा। इसके बाद 12 मई को फाइनल मैच होगा जो हैदाबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। BCCI की घोषणा के मुताबिक ये सभी मैच 8 बजे के बजाए साढ़े सात बजे शुरू हो जाएंगे। यानी की लीग मैचों की अपेक्षा 8 बजे पहले।
यहीं नहीं, इस दौरान जो महिला टी-20 चैलेंज के तहत मैच खेले जाएंगे वो भी 7:30 शाम को ही शुरू होंगे। ये सभी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 6,8,9 और 11 मई में खेले जाएंगे।
फिलहाल आईपीएल में टॉप दो टीमों के बाद मुंबई इंडियंस का नंबर आता है जो 14 मैचों में 12 अंक हासिल कर चुकी है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के 10-10 अंक हैं। इनमें से दो टीमों को प्लेऑफ में पहुंचना है। फिलहाल 29 अप्रैल को हैदराबाद और पंजाब का मुकाबला चल रहा है। इस मैच के बाद अंक तालिका की तस्वीर कुछ और साफ हो जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
