Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: चेन्नई ने धोनी को किया खास तरीके से सम्मानित, साक्षी बोलीं- 'बधाई हो थाला'

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी और शातिर दिमाग के चलते दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। हाथ से निकल चुके मैच को कैसे वापस लाना है यह धोनी अच्छी तरह से जानते हैं। आईपीएल में भी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेआफ में पहुंचा चुके हैं। साथ ही उन्होंने चेन्नई को अपनी कप्तानी में 100 मैच भी जितवा दिए। इसी के साथ धोनी आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इस खास उपलब्धि के कारण धोनी चेन्नई फ्रेंचाईजी से सम्मानित तो हुए लेकिन साथ में उन्हें अपनी पत्नी साक्षी से भी बधाई मिली।

चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच में चेन्नई धोनी की कप्तानी में 100वीं जीत दर्ज की। वो ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने। इस जीत के बाद धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट की तरफ से एक खास पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस बोर्ड पर धोनी की सभी 100 जीत दर्ज थीं। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साक्षी धोनी ने अपने पति को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'बधाई 'थाला' आपके लिए 100 सीटियां।'

धोनी कितने महान हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट 50 ओवर वर्ल्‍ड कप, टी20 वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वहीं आईपीएल के तीन खिताब भी चेन्नई के नाम कर चुके हैं। धोनी ने 2010, 2011 और 2018 का आईपीएल सीजन जीता था। वहीं इस सीजन में भी धोनी टीम को 11 मैचों में 8 मुकाबले जीता चुके हैं। चेन्नई 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है।

Story first published: Friday, April 26, 2019, 20:00 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+