किस खिलाड़ी के पास है सबसे स्मार्ट क्रिकेट ब्रेन, पोलार्ड ने बताया कौन लगायेगा टी20 में दोहरा शतक
नई दिल्ली। विश्व कप के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के दीवानों की कतार मैदान के बाहर और मैदान के अंदर लगातार देखने को मिलती है। उनके चाहने वालों में न सिर्फ दुनियाभर के फैन्स मौजूद हैं बल्कि कई क्रिकेटर भी शामिल हैं। धोनी के दीवाने क्रिकेटरों की बात करें तो इसमें वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड भी शामिल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कायरन पोलार्ड ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने क्रिकेट में सबसे स्मार्ट ब्रेन रखने वाले खिलाड़ी से लेकर टी20 में पहला दोहरा शतक लगा सकने वाले खिलाड़ी के बारे में बताया।
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: 6 गेंदबाज भी नहीं पड़ रहे काफी, हार के बाद जानें क्या बोले विराट कोहली
चेन्नई में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले वनडे मैच में कैरिबियाई टीम ने विराट सेना पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस बीच उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ इंटरव्यू दिया जिसका वीडियो वेबसाइट ने शेयर किया।

इस खिलाड़ी के पास दुनिया का सबसे स्मार्ट क्रिकेट ब्रेन
इस वीडियो में जब कप्तान कायरन पोलार्ड से पूछा गया कि दुनिया में कौन सा क्रिकेटर है जिसके पास सबसे 'स्मार्ट क्रिकेट' दिमाग है तो उन्होंने पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी और दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम लिया।
क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनसे पूछा गया कि उस क्रिकेटर का नाम बतायें जो सबसे स्मार्ट क्रिकेट ब्रेन रखता है। इसके जवाब में 68 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके कायरन पोलार्ड ने कहा कि मेरे लिये भारत के महेंद्र सिंह धोनी और श्रीलंका के महेला जयवर्धने ऐसे खिलाड़ी हैं जो सबसे स्मार्ट क्रिकेट ब्रेन रखते हैं।

यह खिलाड़ी लगा सकता है टी20 में पहला दोहरा शतक
वहीं इस वीडियो में उनसे यह भी पूछा गया कि वेस्टइंडीज के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौन सी टीम उनकी फेवरिट है जिसके जवाब में पोलार्ड ने भारत का नाम लिया। जब टी20 में पहला दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वेस्टइंडीज के धुरंधर खिलाड़ी और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का नाम लिया। इसी वीडियो में जब कायरन पोलार्ड से गेंदबाज के साथ टक्कर लगने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मैं आगे निकल जाउंगा और चाहूंगा कि उस पर ध्यान ही न दूं।

किस मैदान पर छक्का लगाना है सबसे मुश्किल
कायरन पोलार्ड ने बताया कि बच्चों के बीच सबसे मशहूर कैरिबियाई खिलाड़ी की बात करें तो वह ड्वेन ब्रावो हैं। जब सबसे फेवरिट सब्जेक्ट की बात की गई जिसमें वह पीएचडी करना चाहेंगे तो उन्होंने बताया कि वह साईकॉल्जी होगा क्योंकि उन्हें लोगों के दिमाग को पढ़ना काफी पसंद हैं।
इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या चीज है जो लोग उनमें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं तो पोलार्ड ने अपनी लंबे छक्के लगाने की क्षमता को बताया। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में अगर किसी मैदान पर छक्का लगाना सबसे मुश्किल काम है तो वह है ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन का गाबा स्टेडियम।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
