Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देखकर भी बोल नहीं पाईं साक्षी, वीडियो शेयर कर धोनी ने उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही टीम से बाहर हों, लेकिन वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो शेयर करते रहते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में उनकी तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें वह अपने फ्रेंड्स को अपने ही घर ग्रैंड पार्टी देते नजर आए। धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ भी मस्ती करते हुए कई वीडियो साझा कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हसी मजाक का माहाैल बनाने के लिए पत्नी साक्षी का वीडियो शेयर किया।

साझा की एक साल पुरानी वीडियो

साझा की एक साल पुरानी वीडियो

इस वीडियो में साक्षी कागज पर लिखे कुछ डायलॉग बोलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो बोल नहीं पातीं। वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, "इतिहास से कुछ धमाका। जब आप कुर्सियां बदल दो और डायरेक्टर से डायलॉग बोलने को कहो, खासकर जब वो आपसे ये कह रहीं थी कि ये तो बहुत आसान है और तुम्हे एक बार में ही बोलना चाहिए था। समय तेजी से भाग रहा है यह एक साल से ज्यादा पुराना हो गया है।"

डायलाॅग नहीं बोल पाईं साक्षी

डायलाॅग नहीं बोल पाईं साक्षी

बता दें कि यह वीडियो साल पुराना एक एड शूट के दाैरान का है। दोनों किसी पेट्रोल पंप पर बैठे हुए हैं। धोनी ने साक्षी को एहसास करवाया कि कैमरे के सामने बोलना कितना मुश्किल होता है। आप देख सकते हैं कि धोनी साक्षी को डायलाॅग बोलने को कहते हैं लेकिन साक्षी नवर्स हो जाती हैं। वो अपनी गलती पर हंसती भी हैं, साथ में कहती हैं कि नही हो पाएगा। लेकिन इस बीच धोनी उनसे पूछते हैं कि जब तुम देखकर भी नहीं बोल पा रही हो तो डायलॉग की डिलिवर कैसे करोगी? इस दौरान धोनी हंस भी रहे हैं।

छुट्टियां काट रहे हैं धोनी

फिलहाल धोनी आईसीसी विश्व कप के बाद से छुट्टियां काट रहे हैं। धोनी पर सवाल उठ रहे थे कि क्या वो आगे क्रिकेट खेलेंगे या संन्यास लेंगे, लेकिन माही ने साफ कर दिया कि रांची में थोड़ी सी प्रैक्टिस सेशन के बाद जनवरी में मैं फैसला करूंगा कि क्‍या करना है। वहीं कोच रवि शास्त्री ने उम्मीद जताई कि वो आईपीएल के बाद वापसी करेंगे।

Story first published: Tuesday, December 17, 2019, 11:48 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+