टीम का फ्लाॅप प्रदर्शन, लेकिन खिलाड़ी कर रहे हैं रात को माैज, वीडियो वायरल

साउथेंप्टन। मैदान पर प्रदर्शन के मामले में श्रीलंका का क्रिकेट गंभीर रूप से कठिन दौर से गुजर रहा है और इंग्लैंड में उनके प्रदर्शन ने कई सवाल खड़े कर दिया हैं। श्रीलंका तीन टी20 मैचों की सीरीज 3-0 से हार गया। इसके बाद उनके फैंस ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ी इंग्लैंड में रात के समय माैज करते दिख रहे हैं जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। क्रिकेटर कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह बायो-बबल तोड़ते दिख रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

श्रीलंका वर्तमान में तीन T20I और कई ODI खेलने के लिए यूके में है। टी20 में तो श्रीलंका का सूपड़ा साफ हो गया, लेकिन अब वनडे सीरीज में क्या होता है यह देखना बाकी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 29 जून को खेला जाना है। यूके के एक वरिष्ठ पत्रकार ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज रात डरहम में परिचित चेहरे, अपने दौरे का आनंद ले रहे हैं। जाहिर तौर पर यहां क्रिकेट खेलने नहीं आए हैं, यह वीडियो रविवार 23.28 बजे बनाया गया है। इन क्रिकेट खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन लेकिन डरहम में अपनी रात का लुत्फ उठाना नहीं भूले।''

तमिलनाडु के क्रिकेटर रोहित ने रचाई शादी, पेशे से डाॅक्टर है दुल्हन

जांच में जुटा टीम प्रबंधन

जांच में जुटा टीम प्रबंधन

इस बीच, ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, श्रीलंका के टीम मैनेजर मनुजा करियप्परुमा ने पुष्टि की है कि टीम प्रबंधन उल्लंघन की जांच कर रहा है। टीम इस समय डरहम में है और जिस स्थान पर कुसल मेंडिस और डिकवेला को पकड़ा गया है वह होटल के आसपास नहीं लगता। हालांकि, मनुजा ने कहा कि क्या क्रिकेटरों ने वास्तव में प्रोटोकाॅल का उल्लंघन किया है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि दोनों क्रिकेटर प्रोटोकाॅल से बाहर निकलते हुए मस्ती कर रहे हैं।

विव रिचर्ड्स से हुई कोहली की तुलना, लेकिन मिली शांत रहने की सलाह

कुसल और डिकवेला के अलग-थलग होने की संभावना

यदि वास्तव में यह पाया जाता है कि दोनों क्रिकेटरों ने वास्तव में प्रोटोकॉल तोड़ा है, तो उन्हें कुछ दिनों के लिए टीम से अलग कर दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो वह शुरूआती दो वनडे मैचों से बाहर हो जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) भी इसके लिए दोनों पर कठोर दंड लगा सकता है। जहां तक ​​मैदान पर प्रदर्शन की बात है तो दोनों खिलाड़ियों के पास अच्छा समय नहीं रहा।

कुसल मेंडिस ने तीन टी20 मैचों में 98.18 के खराब स्ट्राइक रेट से 39 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ केवल 54 रन बनाए, जबकि डिकवेला ने दो टी20 मैचों में केवल 14 रन बनाए और वह स्टंप के पीछे भी खास कमाल करते नहीं दिखे थे। खराब प्रदर्शन के लिए टीम की पहले ही आलोचना हो रही है और ताजा घटना ने उनके व्यवहार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Story first published: Monday, June 28, 2021, 14:05 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+