प्रवीण कुमार ने अपने तीसरे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर डेमियन मार्टिन, सुमित नरवाल और पारस डोगरा के विकेट चटकाए। प्रवीण कुमार ने 4 ओवर में 18 रन लेकर राजस्थान के तीन खिलाड़ियों पवेलियन की राह दिखाई।
आईपीएल में इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लक्ष्मीपति बालाजी, दिल्ली डेयर डेविल्स के अमित मिश्रा और चेन्नई सुपर किंग्स का मखाया लतिनी, किंग्स इलेवन पंजाब के युवराज सिंह, डेक्कन चार्जर रोहित शर्मा ने हैट्रिक बनाई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*