INDvsAUS, सिडनी टेस्ट : पहले दिन का खेल खत्म, पुजारा के 'पावरफुल पंच' से टीम इंडिया 303/4
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मुकाबले का पहला दिन सिडनी में समाप्त हुआ। विराट कोहली ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर से शानदार पारी खेली लेकिन उसको शतक में तब्दील नहीं कर सके। उसके बाद कोहली-पुजारा ने बढ़िया साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन चाय के बाद कोहली हेजलवुड की लेग स्टंप पर गिरी खराब गेंद को पुल करने के प्रयास में आउट हो गए। कोहली ने कुल 23 रन बनाए।
कोहली के आउट होने के बाद अंजिक्य रहाणे भी तब आउट हुए जब वे पुजारा के साथ एक ठोस साझेदारी करते हुए दिख रहे थे। उनको 18 रन के निजी स्कोर पर स्टार्क ने पेन के हाथो कैच करवाया। छठें नंबर पर खेलने आए हनुमा विहारी के साथ पुजारा ने कुछ दर्शनीय शॉट्स खेलते हुए अपना 18वां टेस्ट शतक पूरा किया है। बेहतरीन फार्म में चल रहे पुजारा का यह इस सीरीज का तीसरा शतक है। पुजारा अब तक इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फर्क पैदा करने वाले बल्लेबाज साबित हुए हैं। पुजारा का साथ देने के लिए मैच में छठे नंबर पर खेल रहे हनुमा विहारी 39 रन बनाकर जमे हुए हैं जबकि अपना 18वां शतक जड़ने वाले पुजारा 130 रन बनाकर नाबाद हैं।
आर अश्विन अपनी फिटनेस साबित ना करने के चलते एक और टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए। भारत ने दूसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को खिलाया है। इसके अलावा टीम में ओपनर केएल राहुल की वापसी हुई है जो फीकी ही रही। थोक के भाव मिल रहे मौके को भुनाने में राहुल एक बार फिर नाकाम रहे। वे केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी दो बदलाव करते हुए ऐरोन फिंच की जगह एम लेबुसेन का शामिल किया है। जबकि मिशेल मार्श की जगह हैंड्सकांब को फिर से टीम के मध्यक्रम में शामिल किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
