For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बल्लेबाजों की सोच को बदलने के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं कुंबले

एंटीगुआ। वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया का पहला मुकाबला गुरुवार को एंटीगुआ में होगा। मैच से पहले कोच अनिल कुबंले ने टेस्ट मैचों में लंबे समय तक बल्लेबाजी को काफी अहम बताया है। कुंबले ने कहा कि टेस्ट मैचों में खिलाड़ियों का सोच को बदलना काफी अहम होगा।

पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया नजर आयीं डैशिंग लुक में, तस्वीरें

जिस तरह से छोटे फॉर्मेट के बाद खिलाड़ी टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं उसे मद्देनजर रखते हुए खिलाड़ीयों को सोच को बदलना जरूरी है। भारतीय खिलाड़ियो ने पिछले महीनों तक आईपीएल खेला और उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे और टी-20 मैच खेले हैं। ऐसे में कुंबले ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों को जितना हो सके बोरिंग बने वह उनके लिए काफी अहम है।

कुंबले ने कहा कि हमें टेस्ट मैचों में एक ही लाइन लेंथ और दिशा में गेंदबाजी करने पर ध्यान देना होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए अहम कैच को लपकना भी जीत के लिए जरूरी होगा। कुंबले ने ट्विटर पर लोगों के सवालों के जवाब देते हुए टीम की तैयारियों के बारे में बात की।

धैर्य को वेस्टइंडीज दौरे पर जीत का मंत्र बताया अजिंक्या रहाणे ने

गेंदबाजी की रणनीति पर बात करते हुए कुंबले ने कहा कि जिस तरह से बल्लेबाज पार्टनरशिप में बल्लेबाजी करते हैं वैसे ही गेंदबाजों को भी पार्टनरशिप में गेंदबाजी करनी होगी। तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज दोनों का अहम रोल होता है। हालांकि मुझे इस बात का पता नहीं है कि पिच कैसी होगी लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाज टीम की जीत में अहम भूमिका निभायेंगे। कुंबले ने कहा कि टेस्ट मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा फिटनेस काफी अहम होती है। ऐसे में हम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग के अलावा फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+