For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लॉकडाउन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस जरूरी : रहाणे

नई दिल्ली। भारत के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि देशव्यापी 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दे चुके रहाणे ने महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने ट्वीट किया कि इस लॉकडाउन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। हम महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी और एमपॉवर के प्रयासों की सराहना करते हैं जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मसलों के लिये फ्री हेल्पलाइन बनाई है। इस हेल्पलाइन का नंबर 1800 120 820050 है। इससे पहले स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी लोगों को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी और एमपॉवर 1ऑन1 ने इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए एक फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। 1800-120-820050 नंबर पर कॉल करके आप मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल से बात कर सकते हैं।'

बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2900 के पार हो गई है। अभी तक इस वैश्विक महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है। जबकि पूरी दुनिया में 11 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 16:08 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+