INDvsNZ: हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम में हुए बदलाव, टीम में शामिल हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को बे ओवल के मैदान पर खेला गया। भारत ने यह मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है।इस सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए कीवी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। हाल ही में धाकड़ बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरने वाले ऑल राउंडर जेम्स नीशाम को टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ टोड एस्टले को टीम में शामिल कर लिया गया है। डग ब्रेसवेल और इश सोढ़ी को टीम से बाहर किया गया है।
All-rounders @JimmyNeesh and Todd Astle return to the New Zealand squad for the 4th and 5th #NZvIND ODIs after recovering from injuries.
— ICC (@ICC) January 28, 2019
➡️ https://t.co/GV1rnP2XEi pic.twitter.com/cYZb6I1Zs8
ब्रेसवेल ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ा लेकिन वह तीन मैच में सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर पाए हैं। अंतिम दो मुकाबले में ब्रेसवेल ने खूब रन लुटाए थे। वहीं दूसरी ओर फिरकी गेंदबाजी इश सोढ़ी ने तीन में से दो मुकाबले खेले लेकिन दोनों मैच में विकेट लेने में सफल साबित नहीं हो पाए।
गौरतलब है कि नीशाम ने करीब दो साल के बाद पिछली श्रीलंका सीरीज काफी बड़ा कमबैक किया और तीन मुकाबलों में उन्होंने 10 छक्के जड़े। चोट से जूझ रहा यह खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गया था लेकिन अब टीम में वापसी हई है।वहीं, 11 वनडे मुकाबले खेल चुके एस्टले घुटने की चोट के चलते टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे लेकिन अब इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के मद्देनजर उन्हें टीम में जगह दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
