Women's T20 World Cup 2018: 9 नवंबर से होगा आगाज, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप का छठा संस्करण शुक्रवार (9 नवंबर) से वेस्टइंडीज में शुरू हो रहा है।इस बार इस चैंपियनशिप में 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। मेजबान विंडीज पिछले साल का चैंपियन रहा है और इस साल वह अपना खिताब बचाने मैदान में उतरेगा। वहीं, तीन बार की चैंपियन रह चुकी महिला ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाने की फिराक में होगी। इसके अलावा 2009 में चैंपियन रह चुके इंग्लैंड की नजरें दूसरे खिताब पर होंगी। भारत सहित बाकी सात टीम के हाथ खाली हैं। इन टीमों की नजर पहली बार खिताब जीतने पर होगी।
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की 10 टीमों के लिए दो ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप ए में मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हैं। दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमों को रखा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी। टूर्नामेंट में मेजबान समेत आठ टीमों को सीधे एंट्री मिली है, जबकि, बांग्लादेश और आयरलैंड ने क्वॉलिफायर खेलकर के एंट्री पाई। इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पहला मुकाबला:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच सुबह 11 बजे (वेस्टइंडीज के समयानुसार) से खेला जाएगा। दोपहर चार बजे से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। फिर रात आठ बजे से मेजबान वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा।
बता दें कि भारत ने अब तक हुए सभी पांच महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेला है। भारतीय टीम 2009 और 2010 में हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत ने पांच वर्ल्ड कप में कुल 21 मैच खेले हैं। इनमें से 9 में उसे जीत मिली है, जबकि 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
भारत के मैच और सेमीफाइनल-फाइनल (शेड्यूल)
न्यूजीलैंड 9 नवंबर शुक्रवार
पाकिस्तान 11 नवंबर रविवार
आयरलैंड 15 नवंबर गुरुवार
आस्ट्रेलिया 17 नवंबर शनिवार
सेमीफाइनल 22 नवंबर गुरुवार
फाइनल 24 नवंबर शनिवार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
